खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

19 मार्च 2026 से प्रारम्भ होगा भारतीय नव संवत् 2083 एवं बसंत नवरात्र पूजन मुहूर्त

19 मार्च 2026 से प्रारम्भ होगा भारतीय नव संवत् 2083 एवं बसंत नवरात्र पूजन मुहूर्त

19 मार्च 2026 से प्रारम्भ होगा भारतीय नव संवत् 2083 एवं बसंत नवरात्र पूजन मुहूर्त

इस वर्ष नव संवत् का प्रारंभ चैत्रकृष्ण अमावस्या, दिनांक 19 मार्च 2026, गुरुवार के दिन होगा। इस दिन प्रतिपदा तिथि का क्षय हो रहा है। प्रतिपदा तिथि प्रात: 06 बजकर 53 मिनट पर प्रारम्भ होकर अंतरात्रि 04 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी। जिससे वह दोनों दिन (19 व 20 मार्च) उदय व्यापिनी नहीं बनी है। इस प्रकार नवीन वर्ष में संवत् का प्रारंभ 19 मार्च, 2026, गुरुवार सोमवार को ही मान्य होगा।

इंदौर में सरदारशहर के 8 लोगों की जिन्दा जलने से मौत, कार बनी मौत का कारण, जानें कैसे इलेक्ट्रिक कार बन गई मौत की वजह

बसंत नवरात्र पूजन का समय (सालासर):— बसन्त नवरात्र का प्रारम्भ चैत्र शुक्ल में उदयव्यापिनी प्रतिपदा में द्विस्वभावलग्र युक्त प्रातः काल में होता है। इस वर्ष चैत्रशुक्ल प्रतिपदा, 19 मार्च 2026 (गुरुवार) को प्रातः 06:54 से अंतरात्रि 04:52 तक है।

शास्त्रानुसार बसन्तनवरात्र का प्रारम्भ व घटस्थापना इसी दिन होगी। घटस्थापना हेतु द्विस्वभाव मीनलग्न प्रातः 06:54 से प्रातः 07:50 तक एवं मिथुनलग्न प्रातः 11:24 से दोपहर 01:38 तक है। शुभ चौघड़िया प्रातः 06:54 से प्रातः 08:05, चर-लाभ-अमृत का चौघड़िया प्रातः 11:04 से दोपहर 03:32 तक एवं अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:11 से 12:59 तक रहेगा।

19 मार्च 2026 से प्रारम्भ होगा भारतीय नव संवत् 2083 एवं बसंत नवरात्र पूजन मुहूर्त

19 मार्च 2026 से प्रारम्भ होगा भारतीय नव संवत् 2083 एवं बसंत नवरात्र पूजन मुहूर्त

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp