खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

उदयरामसर में संदिग्ध बम जैसी वस्तु मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

उदयरामसर में संदिग्ध बम जैसी वस्तु मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

उदयरामसर में संदिग्ध बम जैसी वस्तु मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

बीकानेर: जिले के उपनगर गंगाशहर थाना क्षेत्र के उदयरामसर गांव में दादाबाड़ी के पास गुरुवार को एक संदिग्ध बम जैसी वस्तु मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया।

राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत 14 से 19 मार्च तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

थानाधिकारी परमेश्वर सुथार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सावधानी बरतते हुए बम जैसी दिखाई दे रही वस्तु को सुरक्षित करवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ते को भी सूचना दी गई। पुलिस ने एहतियात के तौर पर जेसीबी की मदद से गहरा गड्ढा खुदवाकर उस संदिग्ध वस्तु को उसमें दबवा दिया।

संभावित विस्फोट के प्रभाव को कम करने के लिए गड्ढे के चारों ओर रेत और मिट्टी के कट्टे भी लगवाए गए हैं। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सिटी) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

जिला प्रशासन और पुलिस ने मामले की सूचना भारतीय सेना के अधिकारियों को भी दे दी है। विशेषज्ञों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद की गई वस्तु कितनी खतरनाक है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की सतर्कता के साथ निगरानी कर रही है।

उदयरामसर में संदिग्ध बम जैसी वस्तु मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

उदयरामसर में संदिग्ध बम जैसी वस्तु मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp