एनएच-11 पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, कार से टकराया — चालक घायल

एनएच-11 पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, कार से टकराया — चालक घायल

एनएच-11 पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, कार से टकराया — चालक घायल

बीकानेर: बीकानेर के राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर गुसाईसर और नौरंगदेसर के बीच रविवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ट्रक पलटते हुए घसीटता हुआ सामने से आ रही एक वेन्यू कार से जा टकराया। हालांकि कार चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एनएच-11 पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, कार से टकराया — चालक घायल

चूरू में आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा, सैनिक प्रदर्शनी में लेंगे भाग

हादसे के बाद ट्रक चालक केबिन में फंस गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक को उपचार के लिए बीकानेर स्थित पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।

घटना की सूचना पर नापासर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से हालात पर काबू पाया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए राजमार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

एनएच-11 पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, कार से टकराया — चालक घायल

एनएच-11 पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, कार से टकराया — चालक घायल

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें