खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

पीएमश्री विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व एसएमसी सदस्यों का 1 दिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

पीएमश्री विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व एसएमसी सदस्यों का एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

पीएमश्री विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व एसएमसी सदस्यों का 1 दिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर (श्रेयांस बैद): पीएमश्री राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा सामुदायिक गतिशीलता कार्यक्रम के तहत जिले के सभी 17 पीएमश्री विद्यालयों के प्रधानाचार्यों तथा एसएमसी सदस्यों का एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम मंगलवार को विद्यालय सभागार में आयोजित हुआ।

उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि कथाकार राजेंद्र जोशी थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जिले के प्रमुख विद्यालयों को पीएम श्री विद्यालय के रूप में चयनित किया है।

इन विद्यालयों के अध्यापकों पर अतिरिक्त गतिविधियां संचालित करने की जिम्मेदारी है, जिससे विद्यार्थियों का चहुमुखी विकास किया जा सके। उन्होंने कहा कि पीएमश्री सादुल स्कूल सहित सभी विद्यालय इसे समझें और इन गतिविधियों का समयबद्ध क्रियान्वयन करें।

जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. हरि शंकर आचार्य ने कहा कि प्रदेश के 600 से अधिक पीएमश्री विद्यालय, शिक्षा को नई दिशा दिखा रहे हैं। बीकानेर के जिले के 17 विद्यालयों में भी पीएम श्री योजना के तहत अनेक सह शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित हो रही हैं, जो कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण साबित होंगी। उन्होंने कहा कि सादुल स्कूल, शहर के सबसे पुराने विद्यालयों में शामिल है। इसे पीएमश्री के रूप में चयनित करना अच्छी पहल है।

सत्तासर विद्यालय में चारदीवारी व सिंहद्वार का लोकार्पण, विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया उद्घाटन

प्रधानाचार्य सुशीला जयपाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। योजना प्रभारी पवन मित्तल ने पीएमश्री योजना के विभिन्न प्रावधानों तथा विद्यालय में अब तक पीएमश्री योजना के तहत हुए कार्यक्रमों के बारे में बताया।

कार्यक्रम प्रभारी रामदान चारण ने आमुखीकरण कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक सुभाष जोशी ने किया।

पीएमश्री विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व एसएमसी सदस्यों का 1 दिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम में दक्ष प्रशिक्षक राजकुमार ओझा और काम्या खत्री ने विशेष व्याख्यान दिए। इस दौरान हिमानी शर्मा, महेंद्र मोहता, सुरजाराम गोयल, अमरदीप आचार्य, लालचंद बिश्नोई, गिरिराज दाधीच, भुवनेश सांखला, सुरेश कुमार तथा गणेश खत्री सहित विभिन्न स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

पीएमश्री विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व एसएमसी सदस्यों का 1 दिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp