केम्पर गाड़ी की टक्कर से बाईक सवार की मौत

केम्पर गाड़ी की टक्कर से बाईक सवार की मौत

नोखा थाना क्षेत्र के खिचियासर गांव के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक पर सवार दो भाइयों को एक कैंपर गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में खिचियासर निवासी बाबूलाल (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को नोखा की बागड़ी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

तीसरी नवरात्रि पर सोने का नुकसान, फिर भी रेट एक लाख से ज्यादा, देखें आज की रेट लिस्ट

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें