खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

लोकसभा में बोले Hanuman Beniwal: रूस में फंसे 61 भारतीयों की जल्द वतन वापसी कराए केंद्र सरकार

लोकसभा में बोले Hanuman Beniwal: रूस में फंसे 61 भारतीयों की जल्द वतन वापसी कराए केंद्र सरकार

लोकसभा में बोले Hanuman Beniwal: रूस में फंसे 61 भारतीयों की जल्द वतन वापसी कराए केंद्र सरकार

नई दिल्ली: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने रूस में फंसे 61 भारतीय नागरिकों की वतन वापसी की मांग लोकसभा में उठाई. सांसद बेनीवाल ने केंद्र सरकार से रूस से तत्काल वार्ता कर भारतीयों को युद्ध क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकालने और जल्द स्वदेश वापसी के लिए ठोस पहल का अनुरोध किया.

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में शून्यकाल में कहा कि राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों के नागरिक स्टडी वीजा और वर्क वीजा पर रूस गए थे, लेकिन एजेंटों के धोखे से उन्हें युद्ध क्षेत्र में भेजने का पता चला है, यह गंभीर मसला है। बेनीवाल ने बताया कि वे रूस में फंसे भारतीयों के परिजनों से मिले।

प्रभावित परिवारों से मिली सूचनाओं के अनुसार, राजस्थान के मनोज सिंह शेखावत, अजय कुमार, संदीप सूंडा, महावीर प्रसाद, करमचंद और अन्य राज्यों के कुल 61 युवक कई माह से रूस-यूक्रेन युद्ध में जबरन सैन्य गतिविधियों में लगाए गए हैं। 3 से 4 महीनों से उनका अपने परिवारों से कोई संपर्क नहीं हुआ।

Jaipur में पुलिसकर्मी को बोनट पर लटका ट्रक दौड़ाया:9एंट्री में घुसने से था रोका, लोगों ने वाहन आगे लगाकर रुकवाया

परिजनों ने दिल्ली में दिया धरना: लोकसभा में सांसद बेनीवाल ने कहा कि “इन परिवारों ने 3 नवंबर और 1 दिसंबर को दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना देकर पीड़ा और चिंता सरकार तक पहुंचाई है। इस बारे में मैंने भी विदेश मंत्रालय को सूचना दी। अभी इन 61 भारतीय युवकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और रूस सरकार से तत्काल वार्ता कर इन्हें युद्ध क्षेत्र से सुरक्षित निकाला जाए”।

लोकसभा में बोले Hanuman Beniwal: रूस में फंसे 61 भारतीयों की जल्द वतन वापसी कराए केंद्र सरकार

सांसद ने केंद्र सरकार से इन युवकों की स्वदेश वापसी की ठोस पहल की मांग की। बेनीवाल ने कहा कि एजेंटों के युवाओं को नौकरी और सामान्य कार्य का झांसा देकर फ्रंटलाइन पर युद्ध में भेजा जाना अत्यंत गंभीर आपराधिक कृत्य है। इस पर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

लोकसभा में बोले Hanuman Beniwal: रूस में फंसे 61 भारतीयों की जल्द वतन वापसी कराए केंद्र सरकार

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp