खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

‘Eat Right India’ Campaign in Rajasthan | विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Eat Right India’ Campaign in Rajasthan | विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Eat Right India’ Campaign in Rajasthan | विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर, (श्रेयांस बैद)चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगल के निर्देशन में पूरे राजस्थान में ‘ईट राइट इंडिया’ अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों में पौष्टिक भोजन, सुरक्षित खाद्य आदतों और मिलेट्स (श्रीअन्न) के महत्व को समझाना है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध की अगुवाई में बुधवार को बीकानेर जिले के तीन विद्यालयों — टाइनी आयलैंड स्कूल, बाल आदिशा एकेडमी और बाल गोविंद पब्लिक स्कूल — में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इन कार्यक्रमों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विद्यार्थियों को मोटे अनाज (श्रीअन्न) के फायदे, जंक फूड के दुष्प्रभाव, और स्वस्थ भोजन की आदतों के बारे में जानकारी दी।

डॉ. साध ने बताया कि इन विद्यालयों में कुल 1,360 छात्रों को ‘सही भोजन, सुरक्षित जीवन’ का संदेश दिया गया। बच्चों को बताया गया कि किस तरह गुड फूड और बैड फूड में अंतर समझकर वे अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें यह भी सिखाया गया कि—

Eat Right India’ Campaign in Rajasthan | विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पैकेज्ड फूड खरीदते समय फूड लेबल कैसे पढ़ें

एफएसएसएआई मार्क, मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट क्यों जरूरी हैं

रोज़ाना के आहार में हरी सब्जियां, फल, मिलेट्स और घर का ताज़ा भोजन क्यों अनिवार्य है

विद्यालय स्टाफ ने भी बच्चों को मनोरंजक व सरल गतिविधियों के माध्यम से समझाया कि जंक फूड का लगातार सेवन स्वास्थ्य को कैसे नुकसान पहुंचाता है। इसके बदले पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार अपनाना आवश्यक है।

100 गुना रिटर्न! सिर्फ एक्टर नहीं, कमाल के आंत्रप्रेन्योर भी हैं अभिषेक बच्चन, ऐसे खड़ा किया करोड़ों का Empire

कार्यक्रम के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार गोदारा, श्रवण कुमार वर्मा और भानु प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

अभियान के माध्यम से बच्चों में स्वस्थ भोजन की समझ विकसित करने का प्रयास शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Eat Right India’ Campaign in Rajasthan | विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp