कालू कस्बे में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, चिकित्सा व्यवस्थाएं नाकाफी; मरीजों की बढ़ती संख्या से आमजन चिंतित
कालू कस्बे में डेंगू रोगियों की बढ़ती संख्या ने आमजन की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे डेंगू के मामलों के बीच चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
कस्बे में फॉगिंग, मच्छररोधी दवा का छिड़काव, साफ-सफाई तथा डेंगू की रोकथाम के लिए आवश्यक इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि डेंगू की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की आवश्यकता है। चिकित्सा संस्थानों में जांच, उपचार, आवश्यक दवाइयों एवं पर्याप्त चिकित्सा स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।
सीमा सुरक्षा कैंपस गुरद्वारा में शब्द वाणी के साथ विशाल लंगर प्रसाद
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल सदस्य श्रेयांस बैद ने डिप्टी सीएमएचओ से की चर्चा, दिए रोकथाम के सुझाव
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल सदस्य श्रेयांस बैद ने जिला उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लोकेश से दूरभाष पर चर्चा कर कालू कस्बे में डेंगू की रोकथाम के लिए प्रभावी चिकित्सा एवं मच्छर नियंत्रण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की आवश्यकता जताई।
उन्होंने कस्बे में नियमित फॉगिंग एवं मच्छररोधी दवा का छिड़काव करवाने, तालाब में गम्बूसिया मछलियां डलवाने, सीबीसी जांच मशीन की उपलब्धता की समय-सीमा बढ़ाने तथा घर-घर स्वास्थ्य सर्वे करवाकर संभावित रोगियों की जांच सुनिश्चित करने का सुझाव दिया।
उन्होंने कहा कि समय रहते प्रभावी कदम उठाने से डेंगू के प्रसार पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

डिप्टी सीएमएचओ का पक्ष
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. लोकेश ने बताया कि आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाओं का प्रबंधन किया जा रहा है तथा चिकित्सा कार्मिकों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। विभाग द्वारा डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही स्थिति पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
कालू कस्बे में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, चिकित्सा व्यवस्थाएं नाकाफी; मरीजों की बढ़ती संख्या से आमजन चिंतित

