छात्राएं स्वयं को झांसी की रानी बनाएं, आत्मविश्वास और साहस के साथ करें अपने अधिकारों की रक्षा : श्रेयांस बैद

छात्राएं स्वयं को झांसी की रानी बनाएं, आत्मविश्वास और साहस के साथ करें अपने अधिकारों की रक्षा : श्रेयांस बैद

राजकीय भीमसेन चौधरी महाविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई केंद्र के तत्वावधान में कन्या आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित

लूणकरणसर: राजकीय भीमसेन चौधरी महाविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई केंद्र के तत्वावधान में कन्या आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीकानेर के पैनल सदस्य एवं अधिकार मित्र श्रेयांस बैद ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए बालिकाओं से स्वयं को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के समान साहसी, आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाने का आह्वान किया।

छात्राएं स्वयं को झांसी की रानी बनाएं, आत्मविश्वास और साहस के साथ करें अपने अधिकारों की रक्षा : श्रेयांस बैद

उन्होंने कहा कि छात्राएं केवल शैक्षणिक रूप से ही नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक एवं विधिक दृष्टि से भी सशक्त बनें। अपने अधिकारों की जानकारी रखें तथा किसी भी अन्याय, उत्पीड़न अथवा प्रतिकूल परिस्थिति के सामने मौन रहने के बजाय निर्भीक होकर उसका सामना करें।

रिवोल्ट RV 400 इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी गारंटी पीरियड में डेड, रिवोल्ट कंपनी ने दिया धोखा, उपभोक्ता आयोग पहुंचा मामला; रिवोल्ट कंपनी को नोटिस जारी

उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़े विभिन्न विधिक प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न तथा निःशुल्क विधिक सहायता की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधिक जागरूकता महिला सशक्तीकरण का महत्वपूर्ण आधार है।

छात्राएं स्वयं को झांसी की रानी बनाएं, आत्मविश्वास और साहस के साथ करें अपने अधिकारों की रक्षा : श्रेयांस बैद

कार्यक्रम में सेकंड स्टेशन हाउस ऑफिसर रामफूल सिंह ने वाहन संचालन के दौरान यातायात नियमों की पालना, सावधानीपूर्वक वाहन चलाने तथा सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। वही अधिकार मित्र पुष्पेंद्र चौधरी ने बाल अधिकारों, बच्चों के संरक्षण एवं उनके प्रति समाज की जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

छात्राएं स्वयं को झांसी की रानी बनाएं, आत्मविश्वास और साहस के साथ करें अपने अधिकारों की रक्षा : श्रेयांस बैद

प्राचार्य – डॉ. सुनीता गहलोत

रानी लक्ष्मीबाई केंद्र प्रभारी – वीना मानव ,संयोजक – जुगल किशोर ने प्रशिक्षण शिविर के उद्देश्यों पर जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बालिकाओं में आत्मरक्षा, आत्मविश्वास एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

छात्राएं स्वयं को झांसी की रानी बनाएं, आत्मविश्वास और साहस के साथ करें अपने अधिकारों की रक्षा : श्रेयांस बैद

कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं एवं शिविरार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

छात्राएं स्वयं को झांसी की रानी बनाएं, आत्मविश्वास और साहस के साथ करें अपने अधिकारों की रक्षा : श्रेयांस बैद

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें