चेंबूर महिला मंडल में टिफिन पर चर्चा एवं सीक्रेट सखी कार्यशाला का आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल के निर्देशन में आज चेंबूर महिला मंडल द्वारा तेरापंथ सभा भवन चेंबूर में टिफिन पर चर्चा तथा सीक्रेट सखी दोनों कार्यशालाओं का आयोजन आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या साध्वी श्री निर्वाण श्रीजी के सानिध्य में किया गया।
कार्यक्रम की शुभ शुरुआत साध्वी श्री निर्वाण श्रीजी के द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुई।
तेरापंथ महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया।
संवाद विद संवाद इस वर्कशॉप में तेरापंथ, महिला मण्डल चेम्बूर की उत्साही बहनों ने विभिन्न सामाजिक ज्वलंत समस्याओं पर विशेष चर्चा की गई। चेम्बूर महिला मण्डल के अध्यक्षा श्रीमती ममता कच्छारा मंत्री श्रीमती पायलजी मांडोत की अध्यक्षता में आज की कार्यशाला संपन्न हुई।
पंचायती राज आम चुनाव: चौथे चरण के लिए मतदान दलों की रवानगी शुक्रवार को
इस परिचर्चा में मुख्यतः समाज के जो मुख्य मुद्दे हैं, बढ़ते हुए तनाव, तलाक और सामाजिक विसंगतियां, लड़कियों का करियर के प्रति अति शय रुझान और घर के प्रति लापरवाही। इन बातों में हम क्या सोचते हैं इस विषय पर साध्वी श्री निर्वाण श्री व साध्वी श्री डॉ॰ योगक्षम प्रभाजी द्वारा
बहुत ही सुंदर और सटीक चर्चा हुई। इसमें स्वाद और संवाद दोनों साथ में रखा था तो बहनों ने दीपावली के उपलक्ष्य में डब्बा पार्टी की और साथ साथ में अनेक विषयों पर अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई
जिसमें मुख्य रूप से महिला मंडल के अध्यक्ष ममता कच्छारा मंत्री, पायल मांडोत, क्रांति जी सुराणा कांताजी बड़ाला जूलीजी परमार, वीणा कोठारी,पूजा सिंयाल सक्रिय कार्यकर्ता अनीता जी,गेलड़ा सहित तेरापन्थ महिला मंडल की बहनों की शानदार उपस्थिति रही।
सीक्रेट सखी कार्यशाला में अनीता जी गेला ने कार्ड मेकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।द्वितीय स्थान जूलीजी, परमार व क्रांतिजी सुरणा ने प्राप्त किया।

विवाह तथा तलाक इस परिचर्चा में श्रीमती क्रांति जी सुराणा व वनिता जी बाफना ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की रूपरेखा श्रीमती लीनाजी सिंघवी ने प्रस्तुत की तथा कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती जूलीजी परमार ने किया।
चेंबूर महिला मंडल में टिफिन पर चर्चा एवं सीक्रेट सखी कार्यशाला का आयोजन

