छतरगढ़ के आवा गांव में पानी की डिग्गी में डूबने से 3 लड़के और एक लड़की की मौत
बीकानेर जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र के आवा गांव से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।मृतकों में तीन लड़के और एक लड़की शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।
जानकारी के अनुसार, आवा गांव के चक 9 एडब्ल्यूएम स्थित एक खेत में यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति डिग्गी में डूबने लगा, जिसे बचाने के प्रयास में एक के बाद एक अन्य लोग भी पानी में उतर गए।
असम में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 50 पैसेंजर घायल
इस दौरान चारों पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई। हादसे में 21 वर्षीय मुकेश, 18 वर्षीय निर्मल, मनोज और 13 वर्षीय पूजा की जान चली गई। घटना की सूचना मिलने पर छतरगढ़ थाना अधिकारी नवनीत सिंह मौके पर पहुंचे।
एक-दूसरे की जान बचाने की कोशिश में चार जिंदगियां खत्म होने की इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। खुशियों से भरे परिवारों में पसरा मातम, आवा गांव में हर आंख नम है।

छतरगढ़ के आवा गांव में पानी की डिग्गी में डूबने से 3 लड़के और एक लड़की की मौत

