राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ

150 से अधिक विद्यार्थियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण, नशामुक्ति अभियान की सराहना

बीकानेर (श्रेयांस बैद):राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीनासर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इस दौरान टीम के सदस्यों डॉ. राजेन्द्र बिश्नोई, डॉ. दीपिका मीणा, अविनाश एवं शकील ने 150 से अधिक विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. राजेन्द्र बिश्नोई ने विद्यालय के प्राचार्य डॉ. करनीदान कच्छवाह द्वारा संचालित ‘से नो टू ड्रग्स’ (नशे को ना कहिए) जनजागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे वर्तमान समय की महत्वपूर्ण पहल बताया।

उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया और सभी विद्यार्थियों को नशे को ना कहने की शपथ दिलाई।

डूंगर महाविद्यालय में डॉ. अमीनुद्दीन की स्मृति में प्रथम स्मृति व्याख्यान आयोजित

डॉ. बिश्नोई ने कहा कि नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए इस प्रकार के प्रयास आवश्यक हैं। जनसहभागिता और निरंतर जागरूकता से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने प्राचार्य डॉ. कच्छवाह की पहल का स्वागत किया।

कार्यक्रम में तोलाराम मेघवाल, सुनील कुमार, रजनीश मोदी, सीमा चौहान, सुनीता यादव, निशा, रेणुबाला, सरोज शर्मा, संगीता शर्मा एवं कांता रानी सहित विद्यालय के अन्य कार्मिकों ने सहयोग किया।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ

अंत में प्राचार्य डॉ. करनीदान कच्छवाह ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम के सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें