डॉ. बी.सी. घीया बने आईएडीवीएल राजस्थान शाखा के अध्यक्ष, बीकानेर में आयोजित सम्मेलन में निर्विरोध मनोनयन
डॉ. दीपक माथुर और डॉ. दिलीप कच्छावा ने रखा प्रस्ताव
पीबीएम अधीक्षक को मिली नई जिम्मेदारी, चर्म रोग विशेषज्ञों के राज्य संगठन का करेंगे नेतृत्व
बीकानेर (श्रेयांस बैद):पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक एवं चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. बी.सी. घीया को भारतीय चर्म, रति एवं कुष्ठ रोग विशेषज्ञ संगठन (आईएडीवीएल) की राजस्थान शाखा का अध्यक्ष निर्विरोध मनोनीत किया गया है।
बीकानेर में आयोजित 47वें राज्य स्तरीय सम्मेलन ‘क्यूटिकॉन-राज 2026’ में डॉ. दीपक माथुर और डॉ. दिलीप कच्छावा ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद डॉ. घीया का निर्विरोध मनोनयन हुआ।
डॉ. घीया वर्तमान में पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक के साथ चर्म रोग विभाग के विभागाध्यक्ष का दायित्व भी निभा रहे हैं। चिकित्सा सेवा और अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारियों के बीच अब वे राज्य स्तर पर चर्म रोग विशेषज्ञों के संगठन का नेतृत्व करेंगे। उनका निर्विरोध मनोनयन बीकानेर के चिकित्सा जगत के लिए गौरव का अवसर है।
महान स्वतंत्रता सेनानी एवं किसान मसीहा कुम्भाराम आर्य की 31वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
24 एवं 25 अक्टूबर को आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन में चर्म रोगों के उपचार की आधुनिक पद्धतियों, नवीन शोध और चिकित्सकीय अनुभवों पर विचार-विमर्श हुआ। डॉ. घीया ने सम्मेलन के आयोजन प्रमुख की भूमिका भी निभाई।

आईएडीवीएल की राजस्थान शाखा के अध्यक्ष के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी विशेषज्ञों के बीच समन्वय, वैज्ञानिक संवाद और अनुभवों के आदान-प्रदान को आगे बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
डॉ. बी.सी. घीया बने आईएडीवीएल राजस्थान शाखा के अध्यक्ष, बीकानेर में आयोजित सम्मेलन में निर्विरोध मनोनयन

