भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न जिला कलेक्टर को सौंपे

भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न जिला कलेक्टर को सौंपे

भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न जिला कलेक्टर को सौंपे

हनुमानगढ़ (श्रेयांस बैद):पंचायत चुनाव–2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की चुनावी तैयारियों के तहत हनुमानगढ़ जिले की 10 पंचायत समितियों एवं जिला परिषद के पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया संपन्न हुई।

इस अवसर पर जिला चुनाव प्रभारी दीपक पारीक ने पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर कुशल यादव को सुपुर्द किए।

भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न जिला कलेक्टर को सौंपे

जिले की नोहर, भादरा, पीलीबंगा, राजपुरा एवं पल्लू सहित संबंधित पंचायत समितियों के चुनाव तथा जिला परिषद चुनाव को लेकर संगठनात्मक स्तर पर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की गईं। भाजपा द्वारा पंचायत चुनावों में संगठन की मजबूती एवं प्रत्याशियों के समर्थन में कार्यकर्ताओं को सक्रियता से जुटने का आह्वान किया गया।

इस दौरान जिला चुनाव प्रभारी मधुसूदन भिंडा, विधायक प्रतिनिधि प्रभु दयाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, चुनाव संचालन समिति संयोजक आशीष पारीक, अमित सहित पार्टी के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न जिला कलेक्टर को सौंपे

भाजपा पदाधिकारियों ने पंचायत चुनावों में संगठनात्मक समन्वय के साथ कार्य करते हुए पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटने का संकल्प व्यक्त किया।

भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न जिला कलेक्टर को सौंपे

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें