लूणकरणसर में तेज तूफानी हवाओं के साथ गिरे ओले, आधे घंटे की बारिश से सड़कें जलमग्न
लूणकरणसर (श्रेयांस बैद): क्षेत्र में नवरात्रि के प्रथम दिन मौसम ने अचानक करवट ली। तेज तूफानी हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई और करीब शाम 4:30 बजे शुरू हुई बारिश ने लगभग आधे घंटे तक लोगों को भिगोया।

बारिश के चलते शहर की सड़कों पर पानी भर गया और कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई। आश्विन मास में होने वाली बारिश को मौसम और फसलों के लिहाज से अच्छा माना जाता है।
साध्वीवृंद के सान्निध्य में भांडाशाह जैन मंदिर में वार्षिक ध्वजा उत्सव एवं संगीतमय पूजा
वहीं, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला। बारिश से जहां लोगों को मौसम में ठंडक का अहसास हुआ, वहीं तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।

लूणकरणसर में तेज तूफानी हवाओं के साथ गिरे ओले, आधे घंटे की बारिश से सड़कें जलमग्न

