अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत आर्थर रोड जेल मुंबई में नशामुक्ति दिवस का आयोजन : अणुव्रत समिति दक्षिण मुंबई

मुंबई: अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत अणुव्रत क्षेत्रीय समिति, अणुव्रत समिति दक्षिण मुंबई द्वारा आर्थर रोड जेल में नशामुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंगल शुभारंभ रोशन मेहता, मनोहर कछारा, सुरेश मेहता एवं नरेंद्र मुनोत ने अणुव्रत गीत के साथ किया।

इस अवसर पर अणुव्रत समिति की ओर से जेल सुपरिंटेंडेंट श्री हर्षद जी अहीरराव साहेब, डिप्टी जेल सीनियर श्री प्रशांत पाटील साहेब एवं श्री जगताप साहेब का साहित्य भेंट कर एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।

मुख्य वक्ता डॉ. दिलीप जी सरावगी ने सर्वप्रथम कैदियों को योग एवं ध्यान के प्रयोग करवाए। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने गलत संगत एवं नशे से होने वाले दुष्परिणामों को विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से समझाते हुए नशे से दूर रहने के उपाय बताए।

कार्यक्रम के दौरान कैदियों ने शराब, गाँजा, हेरोइन, गुटखा, तंबाकू, खैनी आदि नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने, क्रोध से बचने तथा जेल से घर लौटने के बाद नेक एवं अच्छा जीवन जीने और सभी के साथ सद्भावपूर्ण व्यवहार करने का संकल्प लिया।

चेम्बूर में जीवन विज्ञान दिवस के साथ अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का भव्य समापन

डिप्टी जेल अधीक्षक श्री जगताप साहेब ने अणुव्रत समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि छोटे-छोटे सरल नियमों को अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।

उन्होंने आचार्य श्री महाश्रमण जी द्वारा नैतिकता, सद्भावना एवं नशामुक्ति के संदेश के प्रसार की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आशा व्यक्त की।

कैदियों के लिए कैरम की व्यवस्था भी अणुव्रत समिति, मुंबई द्वारा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष श्री रमेश जी सोनी, मंत्री श्री गणपत सोनी, क्षेत्रीय संयोजक श्री नरेंद्र मुनोत एवं पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत आर्थर रोड जेल मुंबई में नशामुक्ति दिवस का आयोजन : अणुव्रत समिति दक्षिण मुंबई

कार्यक्रम के अंत में महाराष्ट्र प्रभारी श्री रोशन मेहता ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम ने कैदियों के बीच नशामुक्ति, आत्मसंयम, सद्भावना एवं संस्कारित जीवन की दिशा में सकारात्मक संदेश दिया।

एक संकल्प — नशामुक्त जीवन, संस्कारित जीवन।

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत आर्थर रोड जेल मुंबई में नशामुक्ति दिवस का आयोजन : अणुव्रत समिति दक्षिण मुंबई

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें