अजनबियों से सावधान रहें, साइबर ठगी होने पर 1930 पर करें शिकायत

अजनबियों से सावधान रहें, साइबर ठगी होने पर 1930 पर करें शिकायत

अजनबियों से सावधान रहें, साइबर ठगी होने पर 1930 पर करें शिकायत

लूणकरणसर: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, लूणकरणसर के तत्वावधान में बी.आर. इंग्लिश किड्स स्कूल, लूणकरणसर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, अजनबियों से सावधानी तथा बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

अजनबियों से सावधान रहें, साइबर ठगी होने पर 1930 पर करें शिकायत

मुख्य वक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल सदस्य श्रेयांस बैद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहने के साथ-साथ मोबाइल एवं इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करना आवश्यक है।

उन्होंने साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

नवरात्रि के रंग में रंगा ‘संडे स्पोर्ट्स लैब’, डांडिया के साथ हुआ रविवार का शुभारंभ

बैद ने विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी देते हुए बताया कि किसी बच्चे के साथ हिंसा, शोषण, बाल विवाह, उत्पीड़न अथवा किसी अन्य संकट की स्थिति में 1098 पर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड, ओटीपी एवं बैंक संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की अपील की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेताराम गोदारा, स्टेशन मास्टर, फिरोजपुर पंजाब ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के साथ सुरक्षा एवं जागरूकता को आवश्यक बताया।

अजनबियों से सावधान रहें, साइबर ठगी होने पर 1930 पर करें शिकायत

कार्यक्रम में अध्यापक बनवारी लाल सारण, रामचंद्र जाखड़, सुमन, आरज़ू, ललिता एवं धर्मा मैडम सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से कानून की जानकारी प्राप्त कर स्वयं जागरूक बनने तथा अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

अजनबियों से सावधान रहें, साइबर ठगी होने पर 1930 पर करें शिकायत

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें