बीकानेर से शुरू होगा रविंद्र सिंह भाटी की EWS सरलीकरण यात्रा का दूसरा चरण

बीकानेर से शुरू होगा रविंद्र सिंह भाटी की EWS सरलीकरण यात्रा का दूसरा चरण

बीकानेर से शुरू होगा रविंद्र सिंह भाटी की EWS सरलीकरण यात्रा का दूसरा चरण

बीकानेर: शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी 5 अक्टूबर को बीकानेर पहुंचेंगे। भाटी द्वारा EWS नियमों में सरलीकरण और व्यावहारिक बदलाव की मांग को लेकर चलाई जा रही EWS सरलीकरण यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत बीकानेर से होगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक रविंद्र सिंह भाटी दूसरे चरण की यात्रा की शुरुआत बीकानेर के पूगल फांटा से करेंगे। इसके बाद जूनागढ़ के आगे सभा का भी प्रस्ताव है। यात्रा को लेकर बीकानेर में युवाओं और समर्थकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयपुर में हुआ पंचायती राज जनप्रतिनिधि सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम

भाटी EWS व्यवस्था को अधिक सरल और व्यावहारिक बनाने की मांग उठा रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में EWS प्रमाण-पत्र की वैधता अवधि बढ़ाना, राजस्थान में जारी EWS प्रमाण-पत्र को केंद्रीय सेवाओं में मान्यता देना, तथा सरकारी भर्तियों में आयु सीमा और आवेदन शुल्क में राहत देना शामिल है।

बीकानेर से शुरू होगा रविंद्र सिंह भाटी की EWS सरलीकरण यात्रा का दूसरा चरण

गौरतलब है कि EWS सरलीकरण यात्रा का पहला चरण 25 सितंबर को बाड़मेर से शुरू हुआ था, जिसका पांच दिवसीय चरण जोधपुर में संपन्न हुआ। अब यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत बीकानेर से होने जा रही है।

बीकानेर से शुरू होगा रविंद्र सिंह भाटी की EWS सरलीकरण यात्रा का दूसरा चरण

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें