विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर देशी और विदेशी पर्यटकों का करेंगे स्वागत

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर देशी और विदेशी पर्यटकों का करेंगे स्वागत

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर देशी और विदेशी पर्यटकों का करेंगे स्वागत

पहली बार आयोजित आयोजित होगा ‘बीकानेर हेरिटेज ट्रेजर हंट’ और ‘बुक रीडिंग सेशन’

बीकानेर (श्रेयांस बैद): विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को विभिन्न आयोजन होंगे। प्रातः 9 से 11 तक जूनागढ़ परिसर में देशी-विदेशी पर्यटकों का स्वागत किया जाएगा।

पर्यटन विभाग के उप निदेशक कृष्ण कुमार ने बताया कि इस दौरान स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। विभाग द्वारा हेरिटेज रूट में भी लोक कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगें।

युवाओं को पुनः जोड़ेंगे पुस्तकों से, रविवार को होगा ‘साइलेंट रीडिंग सेशन’

कृष्ण कुमार ने बताया कि किताबों से दूर होते जा रहे युवाओं को पुनः पुस्तकों से जोड़ने के उद्देश्य से बीकानेर बुक क्लब द्वारा बीकानेर विकास प्राधिकरण के सहयोग से रविवार से हर सप्ताह ‘साइलेंट रीडिंग सेशन‘ का आयोजन किया जाएगा।

इसके तहत रविवार को प्रातः 7 से 9 बजे तक युवा गांधी पार्क में अपनी पसंदीदा पुस्तकों के साथ पहुंचेंगे और मोबाइल फोन बंद कर शांत वातावरण में पुस्तकों का अध्ययन करेंगे। इसके लिए बीकानेर बुक क्लब की ओर से युवाओं का पंजीकरण किया जा रहा है।

बीकानेर बुक क्लब के पुलकित सेठिया ने बताया कि क्लब द्वारा प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को बुक रिव्यू सेशन आयोजित किया जाता है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर इस बार छह सप्ताह का विशेष ‘साइलेंट रीडिंग सेशन’ शुरू किया जा रहा है।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

इसका उद्देश्य युवाओं को मोबाइल और डिजिटल माध्यमों से कुछ समय दूर रखते हुए पुस्तकों के साथ समय बिताने के लिए प्रेरित करना है।

बीकानेर रन क्लब करवाएगा बीकानेर हेरिटेज ट्रेजर हंट

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को बीकानेर रन क्लब द्वारा बीकानेर विकास प्राधिकरण के सहयोग से बीकानेर हेरिटेज ट्रेजर हंट का आयोजन प्रातः 6.30 बजे से किया जाएगा।

पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक महेश कुमार व्यास ने बताया कि इसके माध्यम से बीकानेर की पर्यटन धरोहरों, हवेलियों और यहां की समृद्ध ऐतिहासिक परंपराओं की जानकारी युवाओं और पर्यटकों तक पहुंचाई जाएगी।

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया 27-28 सितंबर को बीकानेर प्रवास पर

ट्रेजर हंट की शुरुआत रामपुरिया हवेलियों से होगी और इसका समापन लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में होगा। ट्रेजर हंट से पहले युवा कोटगेट से रामपुरिया हवेली तक दौड़ते हुए पहुंचेंगे।

इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को बीकानेर की विरासत, कला-संस्कृति, परंपराओं और खान-पान से संबंधित विभिन्न पहेलियां सुलझाने के लिए दी जाएंगी। इन पहेलियों के माध्यम से प्रतिभागियों को बीकानेर की बहुरंगी संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को करीबी से जानने का अवसर मिलेगा।

ट्रेजर हंट की शुरुआत रामपुरिया हवेली से होगी, वहीं मार्ग में आने वाली विभिन्न ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों से प्रतिभागी रू-ब-रू हों सकें, इसके लिए विभिन्न स्थानों से संबंधित पहेलियाँ दी जाएंगी।

बीकानेर रन क्लब के संस्थापक ईशान शर्मा ने बताया कि अब तक 200 से अधिक युवाओं ने बीकानेर हेरिटेज ट्रेजर हंट के लिए पंजीकरण करवाया है। क्लब द्वारा फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर देशी और विदेशी पर्यटकों का करेंगे स्वागत

इसी श्रृंखला में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर ये नवाचार किया जा रहे हैं। बीकानेर कलेक्टर निशान्त जैन और प्राधिकरण आयुक्त स्नेहल धायगुड़े ने भी युवाओं ने इन आयोजनों में जुड़ने की अपील की है।

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर देशी और विदेशी पर्यटकों का करेंगे स्वागत

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें