पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया 27-28 सितंबर को बीकानेर प्रवास पर
साहित्य, आध्यात्म, चिकित्सा एवं पर्यावरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
बीकानेर (श्रेयांस बैद):पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया 27 एवं 28 सितंबर को बीकानेर प्रवास पर रहेंगे। उनके बीकानेर प्रवास को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों एवं व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल कटारिया 27 सितंबर को प्रातः 11.25 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। बीकानेर एयरपोर्ट से सर्किट हाउस पहुंचने के पश्चात वे दोपहर 12.30 बजे गंगाशहर रोड स्थित आदिनाथ भवन जाएंगे, जहां साहित्य संगम के तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन-2026 में भाग लेंगे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
राज्यपाल कटारिया इसके बाद दोपहर 3.30 बजे गंगाशहर स्थित सेवा सदन पहुंचकर आचार्य श्री रामलाल महाराज एवं उपाध्याय श्री राजेश मुनि जी के दर्शन करेंगे। इसके पश्चात शाम 4.30 बजे नोखा रोड, गंगाशहर स्थित हंसा गेस्ट हाउस में आयोजित चिकित्सकों के सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे।
👉 यहां क्लिक करें
राज्यपाल कटारिया शाम 5.35 बजे राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र, गंगाशहर पहुंचेंगे, जहां केन्द्र के 75वें वर्षगांठ समारोह एवं अमृत महोत्सव वर्ष के तहत भामाशाह सम्मान समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
28 सितंबर को दिल्ली के लिए होंगे रवाना
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कटारिया 28 सितंबर को सुबह 11.25 बजे बीकानेर एयरपोर्ट से इंडिगो की उड़ान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली पहुंचने के पश्चात उनका भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक का कार्यक्रम निर्धारित है।



