साइबर सुरक्षित राजस्थान’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

साइबर सुरक्षित राजस्थान’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

‘साइबर सुरक्षित राजस्थान’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

डिजिटल अरेस्ट, डीपफेक और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के बताए उपाय

बीकानेर (श्रेयांस बैद): राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साइबर जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को ‘साइबर सुरक्षित राजस्थान’ विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन एवं विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. भगवाना राम बिश्नोई एवं मुख्य वक्ता प्रशांत जोशी, प्रवक्ता कंप्यूटर, द्वारा मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रशांत जोशी, लेक्चरर (सीएसई), ने डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने भारत सरकार के विभिन्न साइबर सुरक्षा पोर्टल sancharsaathi.gov.in, cybercrime.gov.in एवं ceir.gov.in के बारे में जानकारी देते हुए इनके उपयोग एवं महत्व को समझाया।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

जोशी, प्रवक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, ने भी रिसोर्स पर्सन के रूप में साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की।

प्राचार्य प्रो. भगवाना राम बिश्नोई ने साइबर अपराधों के कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए साइबर अपराध की स्थिति में उपलब्ध कानूनी प्रावधानों एवं सावधानियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. किशन लाल कुम्हार ने बताया कि कार्यक्रम में वर्तमान समय में सामने आ रहे साइबर अपराधों, विशेष रूप से डिजिटल अरेस्ट, वीडियो कॉल धोखाधड़ी, डीपफेक फ्रॉड तथा कार्य-आधारित धोखाधड़ी के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

साथ ही सोशल मीडिया एवं मोबाइल की सुरक्षित उपयोगिता के लिए सरल एवं प्रभावी सावधानियां भी बताई गईं।

विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026,शिविर में सुपोषण दिवस पर सामुदायिक कार्यक्रम, गर्भवती कमला देवी की हुई गोद भराई

कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित प्रतिभागियों ने साइबर सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से उनके समाधान प्राप्त किए। कार्यक्रम के अंत में ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई।

आमजन staysafeonline.in के माध्यम से साइबर जागरूकता से संबंधित प्रश्नोत्तरी में भाग लेने के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर साइबर सुरक्षा की प्रतिज्ञा भी ले सकते हैं।

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. किशन लाल कुम्हार ने किया। औपचारिक समापन के अवसर पर महाविद्यालय की प्रोफेसर कुमुद जैन ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।

साइबर सुरक्षित राजस्थान’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित प्रतिभागियों को साइबर अपराधों के प्रति सजग करने तथा सुरक्षित डिजिटल आदतों को अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश दिया।

साइबर सुरक्षित राजस्थान’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें