तेयुप दक्षिण मुंबई द्वारा एचएसएनसी यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर, विद्यार्थियों एवं एनएसएस यूनिट का मिला सराहनीय सहयोग

मुंबई: अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में चल रहे MBDD – रक्तदान कर्तव्यम् अभियान के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई द्वारा आज एचएसएनसी यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का उत्साहपूर्ण समर्थन मिला। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने रक्तदान के प्रति जागरूकता दिखाते हुए शिविर में सहभागिता की।

इस आयोजन को सफल बनाने में एचएसएनसी यूनिवर्सिटी की एनएसएस यूनिट ने भी सक्रिय एवं महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। एनएसएस के स्वयंसेवकों ने विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ शिविर की व्यवस्थाओं में भी सहयोग किया।

MBDD रक्तदान कर्तव्यम् अभियान में तेयुप दक्षिण मुंबई की सार्थक पहल, 7 शिविरों में 215 यूनिट रक्त संग्रह

शिविर में जसलोक हॉस्पिटल ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त संग्रहण एवं आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की गईं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवता के प्रति उनके समर्पण को दर्शाया।

तेयुप दक्षिण मुंबई द्वारा एचएसएनसी यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर, विद्यार्थियों एवं एनएसएस यूनिट का मिला सराहनीय सहयोग

तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई ने एचएसएनसी यूनिवर्सिटी, एनएसएस यूनिट, जसलोक हॉस्पिटल ब्लड बैंक तथा रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।

तेयुप दक्षिण मुंबई द्वारा एचएसएनसी यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर, विद्यार्थियों एवं एनएसएस यूनिट का मिला सराहनीय सहयोग

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें