नगर निगम चुनाव 2026: मतदान दलों की रवानगी 8 सितंबर को, सुबह 7 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज से होंगे रवाना

नगर निगम चुनाव 2026: मतदान दलों की रवानगी 8 सितंबर को, सुबह 7 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज से होंगे रवाना

नगर निगम चुनाव 2026: मतदान दलों की रवानगी 8 सितंबर को, सुबह 7 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज से होंगे रवाना

बीकानेर (श्रेयांस बैद):नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर निगम के लिए नियुक्त मतदान दलों की रवानगी मंगलवार (8 सितम्बर) को प्रातः 7 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज से होगी। इसके लिए मतदान दलों के सभी कार्मिकों को ड्यूटी आदेश तामील करवा दिए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने मतदान दलों के रवानगी के समय अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

बच्चों की प्रतिभा, फिटनेस और मतदान जागरूकता का संदेश बना डीएसएफ संडे स्पोर्ट्स लैब 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दलों के कार्मिकों को रवानगी से पूर्व द्वितीय प्रशिक्षण के उपरांत आवश्यक मतदान सामग्री एवं दिशा-निर्देश देकर संबंधित मतदान केंद्र के लिए रवाना किया जाएगा। इसके मद्देनजर मतदान दलों के कार्मिकों को निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा।

मतदान दलों की रवानगी के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं, सुरक्षा एवं परिवहन संबंधी प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, जिससे सभी दल निर्धारित समय पर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच सकें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी।

नगर निगम चुनाव 2026: मतदान दलों की रवानगी 8 सितंबर को, सुबह 7 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज से होंगे रवाना

नगर निगम चुनाव 2026: मतदान दलों की रवानगी 8 सितंबर को, सुबह 7 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज से होंगे रवाना

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें