मुख्यमंत्री के बीकानेर दौरे से पहले सड़कों पर दिखा भाजपा का रंग, बैनर-पोस्टरों से सजा शहर
बीकानेर (श्रेयांस बैद):नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे से पहले शहर में भाजपा की तैयारियां जोर पकड़ती नजर आ रही हैं।
शहर की प्रमुख सड़कों और चौराहों पर भाजपा के झंडे, बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं, जिससे शहर का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आने लगा है।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर शहर विधायक जेठानंद व्यास व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। दौरे के दौरान नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने और चुनावी तैयारियों को गति देने पर भी जोर रहेगा।
कार्यकर्ताओं के अभिनंदन की तैयारी
नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर शहर में विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं के अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है। इन कार्यक्रमों को लेकर शहर के कई हिस्सों में झंडे और बैनर लगाए गए हैं।
तेयुप लूणकरणसर के सहयोग से स्वर्गीय सुशीला देवी बरड़िया का मरणोपरांत नेत्रदान
मुख्यमंत्री के दौरे को भाजपा की चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ ही आगामी निकाय चुनाव में संगठन को मजबूत करने पर फोकस किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले शहर में जगह-जगह नजर आ रहे भाजपा के झंडे-बैनर और पोस्टर चुनावी माहौल को और गरमा रहे हैं।

