जैन संस्कार विधि से मनाया सभा मंत्री श्री प्रदीप पुगलिया का जन्मोत्सव

जैन संस्कार विधि से मनाया सभा मंत्री श्री प्रदीप पुगलिया का जन्मोत्सव

जैन संस्कार विधि से मनाया सभा मंत्री श्री प्रदीप पुगलिया का जन्मोत्सव

श्रीडूंगरगढ़: तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ द्वारा सभा मंत्री एवं जैन संस्कारक श्री प्रदीप पुगलिया का जन्मोत्सव 2 सितंबर 2026 को सायं 6:00 से 6:30 बजे तक जैन परंपरा एवं संस्कारों के अनुरूप जैन संस्कार विधि से श्रद्धा, सादगी एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम में संस्कारक श्री पियूष बोथरा ने जैन संस्कार विधि का विधिवत संचालन करते हुए जन्मोत्सव को धार्मिक एवं संस्कारमय स्वरूप प्रदान किया।

जैन संस्कार विधि से मनाया सभा मंत्री श्री प्रदीप पुगलिया का जन्मोत्सव

इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष श्री विक्रम मालू ने श्री प्रदीप पुगलिया को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

प्रकृति संरक्षण का संकल्प, 1000 से अधिक पौधों का रोपण

उन्होंने कहा कि जीवन के प्रत्येक शुभ अवसर को जैन संस्कार विधि के माध्यम से मनाने से आध्यात्मिक मूल्यों एवं धार्मिक संस्कारों को मजबूती मिलती है। उन्होंने सभी सदस्यों से जैन संस्कार विधि को अपनाने एवं इसके व्यापक प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।

मंत्री श्री पीयूष बोथरा ने भी श्री प्रदीप पुगलिया को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

जैन संस्कार विधि से मनाया सभा मंत्री श्री प्रदीप पुगलिया का जन्मोत्सव

परिवार की ओर से श्री पारस पुगलिया ने तेरापंथ युवक परिषद् के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जैन संस्कार विधि से जन्मोत्सव मनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

जन्मोत्सव के अवसर पर श्री प्रदीप पुगलिया ने पूरे वर्ष में 45 सामायिक करने का संकल्प लिया तथा दही बड़े के त्याग का संकल्प भी स्वीकार किया। उनके इन संकल्पों से कार्यक्रम में त्याग, तप एवं आध्यात्मिक चेतना का भाव और अधिक सुदृढ़ हुआ।

जैन संस्कार विधि से मनाया सभा मंत्री श्री प्रदीप पुगलिया का जन्मोत्सव

कार्यक्रम में किशोर मंडल संयोजक श्री मुदित पुगलिया, श्री विशाल बोथरा, श्री अजय बोथरा एवं श्री यश चोपड़ा सहित परिषद् के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का वातावरण मंगलभाव, आध्यात्मिक ऊर्जा एवं संस्कार चेतना से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित सभी सदस्यों ने जैन संस्कार विधि को जीवन के शुभ अवसरों का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा समाज में इसके व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प व्यक्त किया।

जैन संस्कार विधि से मनाया सभा मंत्री श्री प्रदीप पुगलिया का जन्मोत्सव

जैन संस्कार विधि से मनाया सभा मंत्री श्री प्रदीप पुगलिया का जन्मोत्सव

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें