नेत्रदान पखवाड़े की तैयारियों में जुटी तेयुप दक्षिण मुंबई, 30 अगस्त को भव्य रैली एवं जागरूकता सेमिनार
मुंबई: अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (ABTYP) के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई द्वारा नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत “Vision for Visionless 2.0” अभियान को जोर-शोर से आगे बढ़ाया जा रहा है।
इसी क्रम में 30 अगस्त को भव्य नेत्रदान जागरूकता रैली एवं विशेष सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। रैली के पश्चात महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में जागरूकता सेमिनार आयोजित होगा।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता Dr. Nivedita Shreyans होंगी। वे एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, PIMSR में Associate Professor of Management Studies तथा Shri Ram Chandra Mission, Heartfulness Institute में Director – Youth Programs & PR हैं।
👉 यहां क्लिक करें
शिक्षा, कॉर्पोरेट रिलेशंस, वेलनेस एवं मेडिटेशन के क्षेत्र में उनके दो दशकों से अधिक के अनुभव ने उन्हें युवाओं के समग्र विकास और मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
Dr. Nivedita Shreyans ने Heartfulness Institute में Babujii Maharaj की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रिसेप्शन कमेटी का नेतृत्व करते हुए भारत के प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी का स्वागत किया।
उन्होंने Pillai College of Engineering & Management के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं औद्योगिक टाई-अप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा Airbus, France के साथ छात्र प्रशिक्षण कार्यक्रम और USA, Europe, UAE एवं Thailand में युवा एक्सचेंज कार्यक्रमों की पहल की। वे प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर Rohit Sharma को भी प्रशिक्षित कर चुकी हैं।
डागलिया परिवार ने जैन विधि द्वारा मनाया रक्षाबंधन पर्व : मुंबई
ऐसी बहुआयामी प्रतिभा और अनुभव से समृद्ध Dr. Nivedita Shreyans का नेत्रदान जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषय पर मार्गदर्शन कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा।
कार्यक्रम के Title Sponsor – Ronak Shirtings – Ronak Synthetics LLP हैं तथा सौजन्य: श्रीमती सुकीयाबाई हेमराज जी बारलोटा है।
तेयुप दक्षिण मुंबई की पूरी टीम आयोजन को भव्य एवं प्रभावशाली बनाने की तैयारियों में जुटी है। 30 अगस्त को होने वाली यह रैली और सेमिनार नेत्रदान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में एक नई जागरूकता जगाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बनने जा रही है।

आइए, नेत्रदान का संकल्प लें और किसी की दुनिया में रोशनी लौटाने का माध्यम बनें।


