NSCI Worli में नेत्रदान जागरूकता सेमिनार का आयोजन : तेयुप दक्षिण मुंबई
मुंबई:अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई द्वारा नेत्रदान पखवाड़ा “Vision for Visionless 2.0” के अंतर्गत 25 अगस्त 2026 को वर्ली स्थित नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया (NSCI) के हॉल में NSCI की सिक्योरिटी टीम के लिए नेत्रदान जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में NSCI क्लब कमेटी सदस्य श्री दिनेश मेहता का विशेष सहयोग रहा।
हिंदुजा कॉलेज में नेत्रदान जागरूकता सेमिनार का आयोजन : तेयुप दक्षिण मुंबई
सेमिनार के मुख्य वक्ता तेयुप दक्षिण मुंबई अध्यक्ष सुमीत सुराणा रहे। उन्होंने उपस्थित सिक्योरिटी टीम को नेत्रदान के महत्व, इसकी आवश्यकता एवं प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी और सभी को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। उनके प्रभावी मार्गदर्शन एवं टीम के प्रयासों की सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई अध्यक्ष सुमीत सुराणा के साथ उपाध्यक्ष पुरण चपलोत एवं दक्षिण मुंबई महिला मंडल सदस्य पूजा सुराणा की उपस्थिति रही।


