प्रेम फाउंडेशन द्वारा सत्र 2026-2027 के लिए उच्च शिक्षा में छात्रवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित
प्रेम फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा सत्र 2026-2027 के लिए उच्च शिक्षा में छात्रवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके तहत चूरू जिले के अग्रणी केकेसी पीजी कॉलेज, सरदारशहर में 12वीं कक्षा में 90% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए निशुल्क शिक्षा की अनूठी पहल शुरू की गई है।
इस घोषणा के अनुसार, 12वीं में 90% प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को ट्यूशन शुल्क में 100% छात्रवृत्ति यानी निशुल्क ट्यूशन की सुविधा मिलेगी।
श्रीझूलेलाल चालीसा महोत्सव के 23वें दिन भक्ति और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
यह छात्रवृत्ति प्रेम फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा के.के.सी. पीजी कॉलेज में बीए, बीएससी ओर बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए है, जिसका हर वर्ष प्रतिशत के आधार पर नवीनीकरण किया जाएगा
👉 यहां क्लिक करें
प्रेम फाउंडेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ किशोर सिंह राठौड़ ने बताया कि चूरू जिले के जरूरतमंद तथा होशियार विद्यार्थियों के श्रद्धेय प्रेम सिंह राठौड़ की स्मृति में बना प्रेम फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए प्रथम स्टेज पर हर वर्ष 25 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।

इच्छुक विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए केकेसी कैंपस, चूरू रोड, सरदारशहर स्थित कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं


