महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में University Digital Communication & Cyber Monitoring Cell (UDCMC) का गठन

बीकानेर, (श्रेयांस बैद):कुलगुरु प्रो. मनोज दीक्षित की दूरदर्शी सोच एवं नवाचार को प्रोत्साहन देने की पहल तथा कुलसचिव यशपाल आहूजा के मार्गदर्शन एवं निर्देशों के फलस्वरूप महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में University Digital Communication & Cyber Monitoring Cell (UDCMC) का गठन किया गया है।

इस सेल का उद्देश्य विश्वविद्यालय की डिजिटल पहचान को सुदृढ़ करना, सोशल मीडिया गतिविधियों का प्रभावी प्रबंधन, डिजिटल ब्रांड प्रोटेक्शन, Open Source Intelligence (OSINT) आधारित विश्लेषण तथा साइबर जागरूकता संबंधी गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करना है।

इस सेल की विशेषता यह है कि विद्यार्थियों को विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में वास्तविक (Live) डिजिटल कार्यों से जोड़कर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

विद्यार्थी सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, डिजिटल कम्युनिकेशन, OSINT, साइबर जागरूकता एवं डिजिटल ब्रांड प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में कार्य करते हुए व्यवहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे।

निर्धारित अवधि तक संतोषजनक कार्य करने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा छह माह का “In-Course Practical Experience Certificate” प्रदान किया जाएगा, जिससे उनकी रोजगारपरक दक्षता एवं व्यावसायिक क्षमता में वृद्धि होगी।

उल्लेखनीय है कि इस अभिनव पहल का प्रारूप विश्वविद्यालय सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र (UITC) द्वारा तैयार किया गया है, जिसके आधार पर UDCMC का गठन किया गया।

रंगीलो सावन महोत्सव का आगाज़ शनिवार को,अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग ने तैयारियां की पूर्ण, अंतिम बैठक आयोजित

साथ ही, UITC द्वारा विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क (OFC), कैंपस नेटवर्किंग, सर्वर प्रबंधन एवं आईटी अवसंरचना पर व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने हेतु भी एक पृथक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को वास्तविक तकनीकी कार्यों का अनुभव प्राप्त हो सके।

कुलगुरु ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें आधुनिक तकनीकों, व्यवहारिक ज्ञान एवं कार्यानुभव से भी समृद्ध करना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें।

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में University Digital Communication & Cyber Monitoring Cell (UDCMC) का गठन

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में University Digital Communication & Cyber Monitoring Cell (UDCMC) का गठन

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें