बीकानेर के धोरों में गूंजा ‘ॐ नमः शिवाय’ का मंत्र

बीकानेर के धोरों में गूंजा 'ॐ नमः शिवाय' का मंत्र

बीकानेर के धोरों में गूंजा ‘ॐ नमः शिवाय’ का मंत्र

बीकानेर: श्रावण मास के प्रथम सोमवार को बीकानेर के प्रसिद्ध शिव धोरे पर भक्तिमय वातावरण के बीच ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप गूंज उठा।

जस्सुसर गेट युवा बजरंग मंडल के तत्वावधान में गोचर में स्थित सबसे ऊंचे प्राचीन धोरे पर स्वयंभू महादेव शिवालय में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का शहद, दूध, दही, घी, गंगाजल एवं अन्य पूजन सामग्री से भव्य रुद्राभिषेक किया गया।

संपर्क संस्थान का राष्ट्रीय रजत जयंती महोत्सव 8–9 अगस्त को किशनगढ़ में

इस पावन अवसर पर विजय कुमार चांडक, पूर्व पहलवान महावीर कुमार सहदेव, श्याम सुथार, चंचल पुरी तथा बाल गोभक्त एवं पर्यावरण प्रेमी वैदिक सोनी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

उल्लेखनीय है कि पिछले लगभग एक माह से गोचर भूमि स्थित इस ऊंचे शिव धोरे पर विराजमान स्वयंभू महादेव शिवालय में अभिषेक एवं दर्शन के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।

बीकानेर के धोरों में गूंजा 'ॐ नमः शिवाय' का मंत्र

श्रावण मास प्रारंभ होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कर रहे हैं। अनेक श्रद्धालु कांवड़ लेकर भी इस पवित्र शिव धाम पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का वातावरण बना हुआ है।

बीकानेर के धोरों में गूंजा ‘ॐ नमः शिवाय’ का मंत्र

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें