मंत्र दीक्षा कार्यशाला का हुआ सफल आयोजन : दक्षिण मुंबई

मंत्र दीक्षा कार्यशाला का हुआ सफल आयोजन : दक्षिण मुंबई

मंत्र दीक्षा कार्यशाला का हुआ सफल आयोजन : दक्षिण मुंबई

मुंबई: युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की प्रेरणा एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में बच्चों में आध्यात्मिक संस्कार, अनुशासन एवं नियमित साधना की भावना विकसित करने के उद्देश्य से देशभर में “मंत्र दीक्षा कार्यशालाओं” का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद्, तेरापंथ महिला मंडल एवं अणुव्रत क्षेत्रीय समिति – दक्षिण मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में, दिनांक 2 अगस्त 2026 को महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, कालबादेवी, मुंबई में मंत्र दीक्षा कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

मंत्र दीक्षा कार्यशाला का हुआ सफल आयोजन : दक्षिण मुंबई

कार्यक्रम शासनश्री साध्वी श्री कंचनप्रभाजी एवं शासनश्री साध्वी श्री मंजूरेखाजी आदि ठाणा-५ के पावन सान्निध्य में आयोजित हुआ।

साध्वीश्री ने बच्चों को मंत्र दीक्षा प्रदान करते हुए नवकार मंत्र के आध्यात्मिक एवं व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने नियमित मंत्र-जप को आत्मविश्वास, एकाग्रता एवं श्रेष्ठ संस्कारों के विकास का आधार बताते हुए बच्चों को दैनिक साधना के लिए प्रेरित किया।

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशानुसार 9 वर्ष आयु के 5 बच्चों को मंत्र दीक्षा प्रदान की गई। परिषद् द्वारा सभी बच्चों को मंत्र दीक्षा पुस्तक भेंट की गई तथा उन्हें नियमित रूप से नवकार मंत्र के जाप एवं आध्यात्मिक साधना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन जी मांडोत एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री सौरव जी पटवारी ने अपने संदेश में कहा कि मंत्र दीक्षा बच्चों में आध्यात्मिक चेतना, अनुशासन एवं संस्कारों के विकास का प्रभावी माध्यम है तथा अधिकाधिक बच्चों को इस संस्कार निर्माण अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ में 2 नेत्रदानी परिवारों का सम्मान, तेरापंथ युवक परिषद ने नेत्रदान के लिए किया प्रेरित

युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की प्रेरणा से अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् नई पीढ़ी में संस्कार, आध्यात्मिक चेतना एवं अनुशासन के विकास हेतु निरंतर ऐसे संस्कार निर्माण कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पाँचों आयोजक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।

मंत्र दीक्षा कार्यशाला का हुआ सफल आयोजन : दक्षिण मुंबई

अंत में आयोजक संस्थाओं द्वारा शासनश्री साध्वी श्री कंचनप्रभाजी एवं शासनश्री साध्वी श्री मंज़ूरेखाजी आदि ठाणा-५ के पावन सान्निध्य हेतु कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उपस्थित सभी समाजजनों का आभार ज्ञापित किया गया।

मंत्र दीक्षा कार्यशाला का हुआ सफल आयोजन : दक्षिण मुंबई

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें