अभातेयुप की “दायित्व बोध एवं प्रशिक्षण कार्यशाला” कांदिवली में संपन्न, संगठनात्मक सशक्तिकरण पर हुआ मंथन
मुंबई:आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या शासनश्री साध्वी श्री विद्यावती जी के पावन सान्निध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (अभातेयुप) द्वारा आयोजित “दायित्व बोध एवं प्रशिक्षण कार्यशाला” का भव्य आयोजन तेरापंथ भवन, कांदिवली में संपन्न हुआ।
देशभर की विभिन्न तेरापंथ युवक परिषदों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य संगठनात्मक दायित्वों के प्रति जागरूकता, नेतृत्व विकास एवं प्रशिक्षण प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन माण्डोत द्वारा ध्वजारोहण एवं सामूहिक संघगान से हुआ। शासनश्री साध्वी श्री विद्यावती जी के सान्निध्य में नमस्कार महामंत्र का सामूहिक संगान हुआ, जबकि विजय गीत की प्रस्तुति तेरापंथ युवक परिषद, कांदिवली द्वारा दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन माण्डोत ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन कराया।
तेरापंथ युवक परिषद, कांदिवली के अध्यक्ष श्री आशीष श्रीश्रीमाल ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के मंत्री श्री जगदीश परमार ने फाउंडेशन की ओर से सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला।
अपने प्रेरणादायी प्रवचन में शासनश्री साध्वी श्री विद्यावती जी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक युवा अपने दायित्व का सम्यक् बोध कर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए।
साध्वी श्री प्रीयंवदा जी ने सकारात्मक चिंतन, श्रेष्ठ चरित्र एवं कुशल व्यवहार को जीवन की सफलता का आधार बताया। साध्वी प्रेरणाश्रीजी, साध्वी मृदुयशाजी एवं डॉ. साध्वी ऋद्धियशाजी ने सामूहिक गीतिका के माध्यम से प्रेरणादायी प्रस्तुति दी।
👉 यहां क्लिक करें
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन माण्डोत ने अभातेयुप की आगामी राष्ट्रीय योजनाओं एवं आयामों की जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया तथा राष्ट्रीय अधिवेशन में सहभागिता का निमंत्रण दिया। अभातेयुप के महामंत्री श्री सौरभ पटावरी ने शाखा संचालन, सदस्यता अभियान, परिषद संरचना एवं संगठनात्मक कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया।
कार्यक्रम में मुंबई तेरापंथ सभा के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कोठारी, अभातेयुप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अनंत बागरेचा एवं श्री अभिनन्दन नाहटा, संगठन मंत्री श्री रोहित कोठारी, सहमंत्री श्री पवन नौलखा एवं श्री अंकुर लूणिया, कोषाध्यक्ष श्री विकास बोथरा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप कोठारी तथा कार्यशाला संयोजक श्री कमलेश भंसाली ने भी संगठन, नेतृत्व एवं दायित्व विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में अभातेयुप की विशेष साधारण सभा आयोजित हुई, जिसमें संगठन से जुड़े विविध विषयों पर व्यापक चर्चा करते हुए आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार, परिषदों के सशक्त संचालन एवं संगठनात्मक प्रभावशीलता को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 : जिला निर्वाचन अधिकारी ने गठित किए 24 प्रकोष्ठ, प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त
इस अवसर पर कार्यक्रम के विशेष सहयोगी श्री चांदरतन जी भैरूदान जी दूगड़ तथा सहयोगी श्री सोहनलाल जी, श्री मेघराज जी, श्री अजित जी धाकड़ एवं श्रीमती केसरदेवी रोशनलाल जी डांगी का अभातेयुप पदाधिकारियों द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया गया। साथ ही श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन एवं उसकी संपूर्ण टीम को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में टीपीएफ के महामंत्री श्री मनीष कोठारी, प्रबुद्ध विचारक श्री देवेंद्र डागलिया, भारत जैन महामंडल के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री भूपेश जी कोठारी, स्थानीय संघीय संस्थाओं के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यशाला के दौरान किशोर मंडल द्वारा आयोजित आकर्षक “किशोर फिएस्टा” प्रदर्शनी भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसे सभी आगंतुकों ने सराहा।

कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमापूर्ण मंच संचालन दायित्व बोध कार्यशाला सह संयोजक श्री मयंक धाकड़ ने किया। अभातेयुप मुंबई टीम, तेरापंथ युवक परिषद कांदिवली, किशोर मंडल कांदिवली तथा कार्यशाला स्पेशल टीम के सदस्यों के सक्रिय सहयोग से “ दायित्व बोध एवं प्रशिक्षण कार्यशाला” एवं विशेष साधारण सभा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। समाचार प्रेषक गिरीश सिसोदिया।


