PM आवास के बाहर धरने से राहुल गांधी को पुलिस उठाकर ले गई, विपक्ष के कई नेता हिरासत में

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास के निकट मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस ने वहां से हटाया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सहित कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया।

बताया जा रहा है कि धरना करीब तीन घंटे तक चला। इस दौरान सरकार की ओर से दो बार राहुल गांधी से बातचीत की गई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद 100 से अधिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के चारों ओर घेरा बना लिया और पुलिस को उनके पास पहुंचने से रोकने की कोशिश की।

करीब आधे घंटे तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की होती रही। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए राहुल गांधी को अन्य नेताओं के साथ मौके से हटाया। कई पुलिसकर्मियों ने उन्हें उठाकर बस तक पहुंचाया, जहां से सभी को हिरासत में ले जाया गया।

जितेंद्र सिंह और राहुल गांधी के बीच हुई बातचीत

धरना समाप्त कराने के प्रयास में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह सचिव गोविंद मोहन भी मौके पर पहुंचे। दोनों ने राहुल गांधी से करीब 20 मिनट तक बातचीत की। इसके बाद जितेंद्र सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा की और फिर दोबारा राहुल गांधी से बात की।

जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर बताया कि राहुल गांधी की पहली मांग संसद में NEET मुद्दे पर चर्चा कराने की थी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया था। उनके अनुसार, इसके बाद राहुल गांधी ने एक और मांग जोड़ते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग रखी। इसी को लेकर बातचीत के बावजूद कोई सहमति नहीं बन सकी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें