दक्षिण मुंबई में ‘पच्चीस बोल कार्यशाला’ का शुभारंभ
युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या शासन श्री साध्वी श्री कंचनप्रभाजी एवं शासन श्री साध्वी श्री मंजुरेखाजी आदि ठाणा 5 के पावन सान्निध्य में महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, कालबादेवी, दक्षिण मुंबई में आयोजित साप्ताहिक “25 बोल कार्यशाला” का शुभारंभ उत्साहपूर्वक हुआ।
कार्यशाला के प्रथम दिवस पर साध्वीश्री ने उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को 25 बोल का महत्व, उद्देश्य एवं इसकी मूलभूत जानकारी सरल एवं सहज शैली में प्रदान की।
👉 यहां क्लिक करें
साथ ही उन्होंने प्रथम बोल – “गति चार” का विस्तृत विवेचन करते हुए चार गतियों तथा अंतराल गति के विषय में भी प्रेरणादायी जानकारी दी। साध्वीश्री ने बताया कि इन विषयों का अध्ययन आत्मचिंतन एवं जैन सिद्धांतों की गहन समझ विकसित करने में अत्यंत सहायक है।
Jaipur : पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा रवाना
यह कार्यशाला प्रतिदिन सायं 8:45 बजे से 9:30 बजे तक एक सप्ताह तक आयोजित की जाएगी। सभी श्रावक-श्राविकाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया गया।
कार्यशाला का आयोजन आचार्य महाप्रज्ञ विद्या निधि फाउंडेशन, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल एवं अणुव्रत क्षेत्रीय समिति – दक्षिण मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

दक्षिण मुंबई में ‘पच्चीस बोल कार्यशाला’ का शुभारंभ


