दक्षिण मुंबई में ‘श्री उत्सव’ ने महिलाओं को दी नई उड़ान
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मंडल, दक्षिण मुंबई द्वारा महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, कालबादेवी में ११-१२ जुलाई, २०२६ को दो दिवसीय “श्री उत्सव – एक कदम स्वावलंबन की ओर” का भव्य आयोजन किया गया।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल का प्रमुख उद्देश्य राष्ट्र की प्रत्येक महिला को स्वस्थ, सशक्त एवं स्वावलंबी बनाना है।
इसी उद्देश्य को साकार करने हेतु “समृद्धि राष्ट्र परियोजना” के अंतर्गत देशभर में “श्री उत्सव” आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं को उद्यमिता, आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार का सशक्त मंच प्राप्त हो सके।

कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के मंगल उच्चारण से हुआ, जिसे अशोक जी बरलोटा ने प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया।
तत्पश्चात महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री मंगल प्रभात लोढ़ा जी, महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती विनीता जी तथा The Diamond Talk की इंटरनेशनल इंफ्लुएंसर श्रीमती रेनू चौधरी जी ने फीता खोल कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथियों का तिलक, वस्त्र-पटिका एवं साहित्य भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
अपने प्रेरक उद्बोधन में The Diamond Talk की इंटरनेशनल इंफ्लुएंसर श्रीमती रेनू चौधरी जी ने महिला मंडल के इस अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं।

कैबिनेट मंत्री श्री मंगल प्रभात लोढ़ा जी ने अपने संबोधन में तेरापंथ महिला मंडल के कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में महिला मंडल द्वारा किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं तथा यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित एवं सशक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है।
महिला मंडल की अध्यक्षा लतिका डागलिया ने मुख्य अतिथियों, सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों, अतिथियों, सदस्यों एवं सभी स्टॉलधारक बहनों का हार्दिक स्वागत किया।
बीकानेर के 36 सरकारी स्कूलों में पहुंचेगी निःशुल्क करियर काउंसलिंग वैन, विद्यार्थियों को मिलेगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन
पुष्पा जी कच्छारा ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की चारों प्रमुख परियोजनाओं का परिचय देते हुए उनके उद्देश्यों एवं समाजोपयोगी कार्यों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कॉर्पोरेटर श्री कमलकांत दलवी जी, नगरसेवक श्री आकाश जी राजपुरोहित, नगरसेविका श्रीमती रीटा मकवाना जी, श्री जनक जी संघवी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों एवं समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी अतिथियों ने महिला मंडल को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए इस आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की तथा इसे महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल बताया।

श्री उत्सव में 62 आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनमें महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, परिधान, ज्वेलरी, घरेलू उपयोगी सामग्री, सजावटी वस्तुएँ तथा स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया।
फूड स्टॉल एवं गेम स्टॉल भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। दोनों दिनों में लगभग 1800 से अधिक आगंतुकों ने उत्सव में पहुँचकर खरीदारी की तथा विभिन्न व्यंजनों एवं मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया।
कार्यक्रम में आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष गणपत जी डागलिया, मंत्री लक्ष्मीलाल जी डागलिया एवं उनकी टीम, तेरापंथ सभा दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष देवेंद्र जी डागलिया, मंत्री पवन जी बोलिया एवं उनकी टीम, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष सुमित जी सुराणा,
👉 यहां क्लिक करें
मंत्री श्रेयांश जी मुनोत एवं उनकी टीम, अनुव्रत क्षेत्रीय संयोजक नरेंद्र जी मुनौत, मुंबई सभा प्रचार प्रसार मंत्री नितेश जी धाकड़, पूर्व सभा अध्यक्ष सुरेश जी डागलिया, पूर्व सभा मंत्री दिनेश जी धाकड़, पूर्व तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष गिरीश जी सिसोदिया, महिला मंडल की पूर्व अध्यक्षा वनिता जी धाकड सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
श्री उत्सव के सफल आयोजन में वनिता जी धाकड, संगीता जी राठौड़, पुष्पा जी कच्छारा एवं सुमन जी नाहर ने संपूर्ण व्यवस्थाओं का अत्यंत कुशलतापूर्वक संचालन किया। मंच संचालन पुष्पा कच्छारा ने किया।
इस आयोजन की सफलता में पुष्पा धाकड़, रितिका सिसोदिया, रेखा कच्छारा ,शुभांगी जवेरी,पूजा सूराणा,सुमन ढेलरिया,प्रिशा डागलिया कन्या मंडल प्रभारी वंदना जी वागरेचा एवं शिल्पा जी सिंघवी का विशेष सहयोग रहा।
साथ ही कन्या मंडल संयोजिका दिनिशा तथा किशोर मंडल संयोजक धीर ने अपनी पूरी टीम के साथ फूड स्टॉल, गेम स्टॉल एवं अन्य व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग देकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
महिला मंडल की संपूर्ण टीम, स्वयंसेवकों, सभी सहयोगियों एवं स्टॉलधारक बहनों के सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन अत्यंत सफल, प्रेरणादायी एवं यादगार रहा।

“श्री उत्सव – एक कदम स्वावलंबन की ओर” महिलाओं की प्रतिभा, उद्यमिता एवं आत्मनिर्भरता को नई दिशा देने वाला एक सशक्त मंच बनकर समाज में महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरक उदाहरण सिद्ध हुआ।यह जानकारी मंत्री भाग्यश्री मेहता ने दी।


