तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ के निर्विरोध अध्यक्ष बने विक्रम मालू

तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ के निर्विरोध अध्यक्ष बने विक्रम मालू

तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ के निर्विरोध अध्यक्ष बने विक्रम मालू

श्रीडूंगरगढ़: अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशानुसार तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ के सत्र 2026–27 के चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। निर्वाचन प्रक्रिया एवं साधारण वार्षिक सभा का आयोजन तेरापंथ भवन, ऊपरलों, श्रीडूंगरगढ़ में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ।

तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ के निर्विरोध अध्यक्ष बने विक्रम मालू

नामांकन प्रक्रिया में कुल पाँच नामांकन पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें से एक नामांकन पत्र वैध नहीं पाया गया। इसके पश्चात चमन श्रीमाल, दीपक छाजेड़ एवं प्रदीप मालू ने संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए अपने-अपने नामांकन स्वेच्छा से वापस ले लिए।

नामांकन वापसी के उपरांत केवल विक्रम मालू का नामांकन शेष रहने से उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी मनोज जी पारख एवं विजय जी बोथरा ने निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उनके निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की।

बीकानेर बना खजूर की खेती का नया हब: किसानों को मिल रहा 80 रुपये प्रति किलो तक भाव, 75% अनुदान का लाभ

इस अवसर पर आयोजित साधारण वार्षिक सभा में मंत्री पीयूष बोथरा ने वर्ष 2025–26 का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रतिवेदन में परिषद् द्वारा वर्षभर संचालित सेवा, संस्कार, संगठन, सामाजिक जागरूकता, धार्मिक एवं युवा विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

सदस्यों ने परिषद् के कार्यों की सराहना करते हुए आगामी सत्र के लिए नए नेतृत्व को शुभकामनाएँ दीं।

तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ के निर्विरोध अध्यक्ष बने विक्रम मालू

नवनिर्वाचित अध्यक्ष विक्रम मालू ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे परिषद् की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए सेवा, संस्कार एवं संगठन की भावना के साथ सभी सदस्यों को साथ लेकर कार्य करेंगे तथा परिषद् को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का सतत प्रयास करेंगे।

उल्लेखनीय है कि विक्रम मालू के पूर्व कार्यकाल में परिषद् ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित कीं। नेत्रदान, रक्तदान, अभिनव सामायिक, सेवा, आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों सहित अनेक प्रभावी कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया, जिसके लिए परिषद् की पूरी टीम को व्यापक सराहना प्राप्त हुई।

अध्यक्ष की घोषणा होते ही पूरा सभागार “ॐ अर्हम्” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

बैठक प्रारंभ होने से पूर्व एवं बैठक के पश्चात सभी सदस्यों ने साध्वीश्री लक्ष्यप्रभा जी के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ के निर्विरोध अध्यक्ष बने विक्रम मालू

अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने विक्रम मालू को पुनः अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके सफल, सक्रिय एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना व्यक्त की।

तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ के निर्विरोध अध्यक्ष बने विक्रम मालू

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें