2 से 7 मिनट मूवी मेकिंग प्रतियोगिता 2026: JIFF ने मांगी प्रविष्टियां, ₹1 लाख तक के पुरस्कार

2 से 7 मिनट मूवी मेकिंग प्रतियोगिता 2026: JIFF ने मांगी प्रविष्टियां, ₹1 लाख तक के पुरस्कार

2 से 7 मिनट मूवी मेकिंग प्रतियोगिता 2026: JIFF ने मांगी प्रविष्टियां, ₹1 लाख तक के पुरस्कार

भारत के उभरते फिल्मकारों के लिए सुनहरा अवसर, प्रविष्टियां आमंत्रित

जयपुर: देशभर के स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (JIFF) ने “2 से 7 मिनट मूवी मेकिंग प्रतियोगिता – 2026” के दूसरे संस्करण की घोषणा की है।

प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। विजेताओं के लिए ₹1,00,000 मूल्य के नकद एवं अन्य पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।

यह प्रतियोगिता युवा फिल्मकारों को अपनी कल्पनाशीलता, कहानी कहने की कला और फिल्म निर्माण कौशल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगी। प्रतियोगिता में स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं।

प्रतियोगिता के अनुसार प्रत्येक फिल्म 3 से 10 विद्यार्थियों की टीम द्वारा बनाई जानी चाहिए। फिल्म की अवधि कम से कम 2 मिनट और अधिकतम 7 मिनट होगी। प्रतियोगिता में फिक्शन एवं नॉन-फिक्शन दोनों प्रकार की फिल्मों को स्वीकार किया जाएगा तथा किसी भी शैक्षणिक विषय के विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते हैं।

कॉलेज विद्यार्थियों के लिए फिल्म का निर्माण मार्च से अगस्त 2026 के बीच किया जाना आवश्यक है तथा फिल्म में इस अवधि के किसी समाचार पत्र की तिथि सहित कम से कम एक झलक दिखाई जानी चाहिए।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

वहीं स्कूल विद्यार्थियों के लिए फिल्म जनवरी 2025 के बाद निर्मित होना अनिवार्य है। फिल्म का निर्माण मोबाइल फोन, वीडियो कैमरा या फिल्म कैमरा किसी भी माध्यम से किया जा सकता है।

प्रतियोगिता में प्रतिभागी किसी भी विषय पर फिल्म बना सकते हैं। इसके अतिरिक्त “जयपुर थीम” पर विशेष प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें पर्यावरण, स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन, उद्योग, आभूषण, राजनीति, विकास आदि विषयों पर सकारात्मक या नकारात्मक किसी भी दृष्टिकोण से फिल्म बनाई जा सकती है। “War and Peace” विषय पर भी अलग प्रतियोगिता आयोजित होगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रति टीम प्रति फिल्म ₹1500 पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 है तथा परिणाम 26 अगस्त 2026 को घोषित किए जाएंगे।

प्रतियोगिता में कुल प्राप्त प्रविष्टियों के आधार पर 5 से 21 श्रेष्ठ फिल्मों को सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं को नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र तथा ऑडियंस चॉइस अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा।

फिल्मों का मूल्यांकन अनुभवी फिल्म विशेषज्ञों, प्रोफेसरों एवं फिल्म उद्योग से जुड़े पेशेवरों द्वारा किया जाएगा। चयन के प्रमुख आधार रचनात्मकता, मौलिकता, कहानी एवं पटकथा, सिनेमैटोग्राफी, संपादन, ध्वनि डिज़ाइन तथा फिल्म का समग्र प्रभाव होंगे।

चयनित फिल्मों का प्रदर्शन 8 से 12 जनवरी 2027 को आयोजित होने वाले जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (JIFF) में किया जाएगा।

साथ ही चयनित प्रतिभागियों को JIFF एवं न्यू दिल्ली फिल्म फेस्टिवल (NDFF) के लिए निःशुल्क डेलीगेट पास उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें फिल्म उद्योग के विशेषज्ञों एवं फिल्मकारों से मिलने और नेटवर्किंग का अवसर मिलेगा।

प्रतिभागियों को अपनी फिल्म के साथ फिल्म का पोस्टर तथा टीम का समूह फोटो भी अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।

जारोड़ा में प्रधानाचार्य के तबादले के विरोध में ग्रामीणों और विद्यार्थियों का प्रदर्शन, स्कूल पर लगाया ताला

संस्थापक एवं निदेशक का वक्तव्य

जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (JIFF) के संस्थापक एवं निदेशक श्री हनु रोज़ ने कहा, “भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल ऐसे मंचों की है जहाँ युवा अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच को अभिव्यक्त कर सकें।

2 से 7 मिनट मूवी मेकिंग प्रतियोगिता 2026: JIFF ने मांगी प्रविष्टियां, ₹1 लाख तक के पुरस्कार

2 से 7 मिनट मूवी मेकिंग प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण की वास्तविक प्रक्रिया से जोड़ना और उन्हें भविष्य के सफल फिल्मकार बनने के लिए प्रेरित करना है। हमें विश्वास है कि इस वर्ष देशभर से बड़ी संख्या में उत्कृष्ट और नवीन विचारों पर आधारित फिल्में प्राप्त होंगी, जो भारतीय सिनेमा के भविष्य को नई दिशा देंगी।”

2 से 7 मिनट मूवी मेकिंग प्रतियोगिता 2026: JIFF ने मांगी प्रविष्टियां, ₹1 लाख तक के पुरस्कार

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें