श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के जर्जर विद्यालयों के लिए नए भवन स्वीकृत करने की मांग, विधायक ताराचंद सारस्वत शिक्षा मंत्री से मिले

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू):श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मिलकर पत्र लिखकर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों के जर्जर भवनों के स्थान पर नए विद्यालय भवन स्वीकृत करने की मांग की है।

विधायक सारस्वत ने पत्र में बताया कि तोलियासर, धनेरू, बिग्गा, बींझासर , बेनीसर सहित श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कई राजकीय विद्यालयों के भवन अत्यंत जर्जर एवं असुरक्षित हो चुके हैं। विद्यालयों की दीवारों एवं कक्षों की स्थिति ऐसी है कि उनमें अध्ययन-अध्यापन कराना विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर चिंता का विषय है।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

इसके अतिरिक्त कई विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों की आवश्यकता भी जताई गई है ।विधायक सारस्वत ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की विस्तृत सूची सलग्न करके भेजी है |

उन्होंने कहा कि कई विद्यालयों को सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा भी जर्जर घोषित किया जा चुका है, इसके बावजूद इन्हीं भवनों में शैक्षणिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं ।

भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु एवं ग्रुप-‘Y’ मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती, 26 जुलाई तक करें आवेदन

विधायक ने शिक्षा मंत्री से आग्रह किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए तोलियासर, धनेरू, बिग्गा, बींझासर, बेनीसर एवं अन्य आवश्यक विद्यालयों के लिए शीघ्र नए भवनों की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जाए।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के जर्जर विद्यालयों के लिए नए भवन स्वीकृत करने की मांग, विधायक ताराचंद सारस्वत शिक्षा मंत्री से मिले

विधायक ताराचंद सारस्वत ने विश्वास व्यक्त किया कि जनहित एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन मिला है ।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के जर्जर विद्यालयों के लिए नए भवन स्वीकृत करने की मांग, विधायक ताराचंद सारस्वत शिक्षा मंत्री से मिले

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें