भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु एवं ग्रुप-‘Y’ मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती, 26 जुलाई तक करें आवेदन

बीकानेर (श्रेयांस बैद): भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निवीर वायु एवं ग्रुप-‘Y’ मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 26 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 एवं 23 सितंबर 2026 को ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

वायुसेनिक चयन केंद्र, जोधपुर की कमान अधिकारी विंग कमांडर नैन्सी माहेश्वरी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अग्निवीर वायु पदों के लिए महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं। वहीं ग्रुप-‘Y’ मेडिकल असिस्टेंट पद केवल पुरुष भारतीय एवं गोरखा (नेपाल) नागरिकों के लिए निर्धारित हैं।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

अग्निवीर वायु पद के लिए अभ्यर्थी की आयु 16.5 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी का 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक तथा अंग्रेजी विषय में भी 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा अथवा दो वर्षीय व्यावसायिक (वोकेशनल) पाठ्यक्रम वाले अभ्यर्थी भी पात्र होंगे। यह भर्ती चार वर्ष की अवधि के लिए होगी।

ग्रुप-‘Y’ मेडिकल असिस्टेंट पद के लिए 12वीं (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी एवं अंग्रेजी) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 16 से 20 वर्ष तथा डिप्लोमा/बी.फार्मा/बी.एससी. फार्मेसी धारकों के लिए 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। इन अभ्यर्थियों के लिए भी न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।

डाक सेवा उत्तर उपमंडल की लूणकरणसर में समीक्षा बैठक आयोजित 

भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित होगी। प्रथम चरण में ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। द्वितीय चरण में दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा (DV एवं PFT) आयोजित की जाएगी, जिसमें 1.6 किलोमीटर दौड़, पुश-अप, सिट-अप एवं स्क्वैट्स जैसी शारीरिक परीक्षाएं शामिल होंगी। तृतीय चरण में विस्तृत मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

आवेदन शुल्क 550 रुपये निर्धारित किया गया है। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। साथ ही निर्धारित मानकों के अनुसार नवीनतम फोटो अपलोड करना होगा।

भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु एवं ग्रुप-‘Y’ मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती, 26 जुलाई तक करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी भारतीय वायु सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट https://iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 है।

भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु एवं ग्रुप-‘Y’ मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती, 26 जुलाई तक करें आवेदन

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें