राजस्थान के समस्त विद्यालयों में चलेगा विधिक साक्षरता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा एवं नशा मुक्ति का मिलेगा संदेश
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महाजन में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की अनुपालना में प्रदेशभर के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में व्यापक विधिक जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। यह अभियान राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष एवं कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के मार्गदर्शन में प्रारंभ किया गया है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार पैनल एवं सदस्य श्रेयांस बैद ने बताया कि अभियान का प्रमुख उद्देश्य विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, विधिक अधिकारों तथा नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक एवं संवेदनशील बनाना है।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों को “ड्रग्स को ना कहें, अपने सपनों को हाँ कहें। ड्रग्स लेना कूल नहीं है, अपने मन, शरीर और भविष्य की रक्षा करें।” विषय पर विशेष रूप से जागरूक किया गया ।
👉 यहां क्लिक करें
उन्होंने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रत्येक तालुका एवं ब्लॉक क्षेत्र के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, विधिक सहायता की उपलब्धता तथा जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए आवश्यक कानूनी जानकारी प्रदान की जाएगी।
आईवीएफ बीकानेर के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से की शिष्टाचार भेंट
बैद ने कहा कि यह अभियान विद्यार्थियों में विधिक चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों का विकास करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा तथा उन्हें सुरक्षित, नशामुक्त एवं जागरूक भविष्य की ओर प्रेरित करेगा।इस दौरान शिक्षक एवं थाने से बलबीर सिंह मौजूद रहे।



