जिला कलेक्टर ने की ग्रामीण-शहरी सेवा शिविर, हरियालो राजस्थान और संपर्क पोर्टल की समीक्षा बैठक,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर

सेवा शिविरों में हर पात्र व्यक्ति को मिले समयबद्ध राहत : निशांत जैन,जिला कलेक्टर

बीकानेर (श्रेयांस बैद):जिला कलेक्टर निशांत जैन ने मंगलवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर-2026, ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान तथा संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवेदनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन को त्वरित राहत प्रदान करना है, इसलिए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचे।

जिला कलेक्टर ने की ग्रामीण-शहरी सेवा शिविर, हरियालो राजस्थान और संपर्क पोर्टल की समीक्षा बैठक,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर

जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा लाभार्थियों का संपूर्ण एवं सही विवरण दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गलत रिपोर्टिंग से बचें तथा जो भी प्रकरण नियमानुसार स्वीकार्य हैं, उनका तत्काल निस्तारण किया जाए।

उन्होंने शिविरों के दौरान सरकारी विद्यालयों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक भवनों, चारागाह एवं अन्य सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने, फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण करने, खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने, मूल निवास एवं जाति प्रमाण-पत्र अधिकाधिक जारी करने तथा सार्वजनिक संस्थाओं के लिए भूमि आवंटन संबंधी प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

साथ ही कम प्रगति वाली तहसीलों को विशेष प्रयास कर प्रगति बढ़ाने के लिए कहा।

जैन ने रास्तों से जुड़े प्रकरणों के अधिकाधिक निस्तारण, एसडीएम न्यायालयों में लंबित रास्ता प्रकरणों का संबंधित ग्राम पंचायतों के सेवा शिविरों में समाधान, सहमति के आधार पर अधिकाधिक खाता विभाजन, खाता शुद्धिकरण के मामलों में वृद्धि, ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने तथा अधिकाधिक निक्षय मित्र बनाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में सेवा शिविर आयोजित हो चुके हैं, वहां भी लंबित परिवेदनाओं का निस्तारण कर प्रगति में सुधार किया जा सकता है।

हरियालो राजस्थान’ अभियान की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने वन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संरक्षण जनभागीदारी अभियान तथा कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के माध्यम से भी अधिकाधिक वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर विकसित करने पर बल दिया।

बैठक में उपवन संरक्षक जी वैंकटेश ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले को 43 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला है, जबकि जिले की लगभग 30 नर्सरियों में 46 लाख पौधे तैयार किए गए हैं।

रीट की तैयारी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोपी शिक्षक को निलंबित करने के निर्देश

सरकारी विभागों को पौधे 50 प्रतिशत रियायती दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे तथा इनकी खरीद ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकेगी।

शहरी सेवा शिविरों की समीक्षा के दौरान जिला कलेक्टर ने धारा 69-ए एवं कच्ची बस्ती नियमन सहित विभिन्न प्रावधानों के तहत पात्र नागरिकों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। वहीं संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवेदनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिला कलेक्टर ने की ग्रामीण-शहरी सेवा शिविर, हरियालो राजस्थान और संपर्क पोर्टल की समीक्षा बैठक,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन)उम्मेद सिंह रतनू, नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी, उपवन संरक्षक जी वैंकटेश सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपखंड अधिकारियों, तहसीलदारों, विकास अधिकारियों एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया।

जिला कलेक्टर ने की ग्रामीण-शहरी सेवा शिविर, हरियालो राजस्थान और संपर्क पोर्टल की समीक्षा बैठक,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें