विक्रम जागरवाल होंगे आईएफडब्ल्यूजे के जिलाध्यक्ष

विक्रम जागरवाल होंगे आईएफडब्ल्यूजे के जिलाध्यक्ष

विक्रम जागरवाल होंगे आईएफडब्ल्यूजे के जिलाध्यक्ष

बीकानेर (श्रेयांस बैद):बीकानेर के वरिष्ठ पत्रकार विक्रम जागरवाल, इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) की बीकानेर इकाई के जिलाध्यक्ष होंगे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ ने जागरवाल को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।

श्रीगंगानगर गैंगरेप केस: अब तक 14 आरोपी गिरफ्तार, तड़के 3:30 बजे तीन होटलों पर चला बुलडोजर

जागरवाल के बीकानेर ईकाई के जिलाध्यक्ष बनने पर पत्रकारों ने खुशी व्यक्त की है। बता दें कि विक्रम जागरवाल लंबे समय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं। वहीं विभिन्न पत्रकार संगठनों में अलग अलग पदों पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारी का कुशल निर्वहन कर चुके हैं। आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेशाध्यक्ष ने पत्रकारिता व संगठनों में उनके अनुभव को देखते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी दी है।

जागरवाल ने प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में संगठन व पत्रकारों के हितों से जुड़े कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे। संगठन की जिला कार्यकारिणी की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी।

विक्रम जागरवाल होंगे आईएफडब्ल्यूजे के जिलाध्यक्ष

विक्रम जागरवाल होंगे आईएफडब्ल्यूजे के जिलाध्यक्ष

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें