राजस्थान समान नागरिक संहिता प्रारूप समिति सदस्य डाॅ. शुचि चौहान करेंगी संभाग स्तरीय जनसुनवाई

राजस्थान समान नागरिक संहिता प्रारूप समिति सदस्य डाॅ. शुचि चौहान करेंगी संभाग स्तरीय जनसुनवाई

राजस्थान समान नागरिक संहिता प्रारूप समिति सदस्य डाॅ. शुचि चौहान करेंगी संभाग स्तरीय जनसुनवाई

बीकानेर विकास प्राधिकरण सभागार में होगी जनसुनवाई, जिलावार कार्यक्रम निर्धारित

बीकानेर (श्रेयांस बैद):राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 (यूसीसी) के प्रारूप समिति की सदस्य डाॅ. शुचि चौहान बीकानेर संभाग मुख्यालय के दो दिवसीय दौरे पर आएंगी तथा जिला वार जनसुनवाई करेंगी।

संभागीय आयुक्त विश्राम मीना ने बताया कि डाॅ. चौहान 2 जुलाई को प्रातः 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक बीकानेर विकास प्राधिकरण सभागार में बीकानेर संभाग स्तर की जनसुनवाई करेंगी।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

इस दौरान जिले के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक, समस्त धर्मों के प्रतिनिधि, सामाजिक विज्ञान एवं विधि पृष्ठभूमि वाले शिक्षाविद्, विधिवेत्ता, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। वहीं संभाग के अन्य जिलों के सहभागी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़ेंगे।

कोडमदेसर में कर्नल मानवेंद्र सिंह जसोल ने किया विशेष भैरव पूजन, बोले—रिफाइनरी से आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बल

इसके बाद दोपहर 2 से 3.30 बजे तक बीकानेर तथा दोपहर 3.30 से सायं 5.30 बजे तक श्रीगंगानगर जिले की जनसुनवाई होगी। श्रीगंगानगर की जनसुनवाई वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से होगी। इसी श्रृंखला में 3 जुलाई को प्रातः 10 से प्रातः 11.15 बजे तक हनुमागनढ़ तथा दोपहर 11.15 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चूरू जिले की जनसुनवाई भी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से होगी।

जिला कलक्टर निशान्त जैन ने दो दिवसीय कार्यक्रम के मद्देनजर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जनसुनवाई के दौरान आमजन अपनी अभ्यर्थना प्रस्तुत कर सकेंगे।

जो व्यक्ति जनसुनवाई में उपस्थित नहीं हो सकते हैं, वे संबंधित उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में 10 जुलाई तक अपनी अभ्यर्थना दे सकेंगे। सभी दस्तावेजों का संधारण करते हुए राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 की प्रारूप समिति को उपलब्ध करवाया जाएगा।

राजस्थान समान नागरिक संहिता प्रारूप समिति सदस्य डाॅ. शुचि चौहान करेंगी संभाग स्तरीय जनसुनवाई

राजस्थान समान नागरिक संहिता प्रारूप समिति सदस्य डाॅ. शुचि चौहान करेंगी संभाग स्तरीय जनसुनवाई

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें