जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने केंद्रीय कारागृह का किया औचक निरीक्षण

जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने केंद्रीय कारागृह का किया औचक निरीक्षण

जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने केंद्रीय कारागृह का किया औचक निरीक्षण

बीकानेर (श्रेयांस बैद): जिला कलक्टर निशान्त जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने मंगलवार को केंद्रीय कारागृह का औचक निरीक्षण किया तथा यहां की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने केंद्रीय कारागृह का किया औचक निरीक्षण

उन्होंने मुख्य प्रवेश द्वार की सुरक्षा व्यवस्था तथा यहां स्थापित सुरक्षा उपकरणों का अवलोकन किया। इसके बाद जेल डिस्पेंसरी का निरीक्षण कर भर्ती बंदियों के उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। डिस्पेंसरी में उपलब्ध एक्स-रे कक्ष, प्रयोगशाला (लेबोरेट्री), डेंटल कक्ष, डीडीसी कक्ष सहित विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली।

उन्होंने वार्ड का निरीक्षण किया। यहां सिविल कारावास, लाचार, वृद्ध, सामान्य सजा तथा मानसिक रोगी बंदियों को रखा गया है। निरीक्षण के दौरान बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

VB-GRAMG योजना अंतर्गत 2 दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का सफल समापन

उन्होंने बंदियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को परखा। यह निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई।

जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने केंद्रीय कारागृह का किया औचक निरीक्षण

इस दौरान जेल अधीक्षक डॉ. अभिषेक शर्मा, कारापाल सूरज सोनी तथा उप कारापाल देवांक शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने केंद्रीय कारागृह का किया औचक निरीक्षण

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें