प्रधानमंत्री ने बीकानेर को दी बड़ी सौगातें : केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल

प्रधानमंत्री ने बीकानेर को दी बड़ी सौगातें : केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल

प्रधानमंत्री ने बीकानेर को दी बड़ी सौगातें : केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल

वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े केंद्रीय मंत्री, नव चयनित युवाओं को दी शुभकामनाएं

बीकानेर (श्रेयांस बैद): केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पचपदरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसजेवीएन की एक हजार मेगावाट स्थापित क्षमता की बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना और एनएचपीसी की 300 मेगावाट के करणीसर सौर ऊर्जा संयंत्र (बीकानेर) का उद्घाटन कर, प्रदेश को बड़ी सौगातें दी हैं।

मेघवाल ने बताया कि एनएचपीसी की परियोजना का निर्माण लगभग 1 हजार 677 करोड़ रुपये और एसजेवीएन की परियोजना का निर्माण 5 हजार 492 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा देने के लिए इन परियोजनाओं में स्वदेश निर्मित सोलर मॉड्यूल्स तथा स्वदेशी सोलर सेल्स का उपयोग किया गया है। इन परियोजनाओं से कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आने के साथ ही पर्यावरणीय स्थिरता तथा भारत की जलवायु प्रतिबद्धताओं को बल मिलेगा।

शनिवार को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मेघवाल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े और विभिन्न सरकारी विभागों में नवनियुक्त युवाओं को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि शनिवार का दिन प्रदेश के लिए ऐतिहासिक रहा, जब प्रधानमंत्री ने देश के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया और जयपुर मेट्रो फेज-2 (प्रहलादपुरा से टोडी मोड) की आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री ने बीकानेर को दी बड़ी सौगातें : केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल

प्रधानमंत्री ने राजस्थान को कुल 1 लाख 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान प्रदेश के लगभग 54 हजार युवाओं को अभिनंदन पत्र प्रदान किए गए।

प्रधानमंत्री ने बीकानेर को दी बड़ी सौगातें : केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें