मंगलवार को लूणकरणसर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण

मंगलवार को लूणकरणसर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण

मंगलवार को लूणकरणसर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण

बीकानेर,(श्रेयांस बैद) 15 दिसंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

जहां से इंदिरा गांधी मुख्य नहर (आरडी 507 गेघरा गांव के पास तहसील छत्तरगढ़) का हवाई सर्वेक्षण करते हुए लूणकरणसर के भीमसेन चौधरी राजकीय महाविद्यालय परिसर में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

यहां से दोपहर 1 बजे कार्यक्रम स्थल पर आएंगे। मुख्यमंत्री यहां ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का अवलोकन एवं जिले के विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण समारोह में शिरकत करेंगे।

मंगलवार को लूणकरणसर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण

यहां से रवाना होकर हेलीपैड पहुंचेंगे। जहां से नाल एयरपोर्ट और यहां से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

17 दिसंबर को पेंशनर दिवस: Shridungargarh में पेंशनर्स करेंगे मांगों का ज्ञापन प्रस्तुत

तैयारियों को दिया अंतिम रूप

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मंगलवार की लूणकरणसर यात्रा के मद्देनजर सोमवार को तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने अधिकारियों के साथ समस्त तैयारियों को देखा। उन्होंने सभा स्थल पर आमजन के प्रवेश, निकास, बैठक, मंच, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, प्रदर्शनी स्थल आदि का मुआयना किया तथा समस्त व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।

मंगलवार को लूणकरणसर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण

इस दौरान नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त अपर्णा गुप्ता, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मंगलवार को लूणकरणसर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें