विद्या संबल योजना में गेस्ट फैकल्टी के आवेदन आमंत्रित
बीकानेर (श्रेयांस बैद):सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विद्यालय स्तरीय छात्रावासों में विशेषज्ञ अनुभवी व्यक्तियों को गैस्ट फैकल्टी के रूप में लेने के लिए ‘विद्या संबल योजना‘ के तहत विभागीय विद्यालय स्तरीय छात्रावासों में कठिन विषयों की कोचिंग के लिए गैस्ट फैकल्टी शिक्षक लगाए जाएंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी को कठिन विषय माना जाएगा।
योजना के तहत विभाग द्वारा संचालित 15 राजकीय छात्रावासों में, जो कि बीकानेर मुख्यालय सहित सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर स्थित हैं, उनमें कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को अध्ययन में सहायता के लिए प्रत्येक छात्रावास में 1 गेस्ट फैकल्टी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
बीकानेरी नमकीन को मिलेगा वैश्विक पहचान का नया अवसर, ODOP नीति 2024 के तहत उद्यमियों को मिलेंगे आकर्षक अनुदान
उन्होंने बताया कि संबंधित सेवा नियमों में अंकित योग्यता आदि की पात्रता रखने वाले सेवानिवृत्त कार्मिक/निजी अभ्यर्थियों को गेस्ट फैकल्टी के रूप में गठित कमेटी द्वारा चयन के बाद लगाया जाएगा।

योजना के तहत प्रस्ताव/आवेदन संबंधित ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय अथवा संबंधित छात्रावास में दिनांक 27 जुलाई 2026 तक जमा करवाये जा सकते हैं। यह व्यवस्था पूर्ण रूप से अस्थायी तथा एक शैक्षणिक सत्र (2026-27) के लिए होगी।

