दीक्षार्थी बहिन सुमन व भावना का मंगल भावना समारोह आयोजित
लूणकरणसर (श्रेयांस बैद) : रविवार को दीक्षार्थी बहिन सुमन बाई एवं भावना के मंगल भावना समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर तेरापंथ भवन से कस्बे के मुख्य मार्गों से वरघोड़ा निकाला गया।
वरघोड़े में ज्ञानशाला के विद्यार्थी, कन्या मंडल, महिला मंडल तथा जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के पदाधिकारी एवं समाज के श्रद्धालु शामिल हुए।
बीकानेर संप्रेषण गृह की सुरक्षा में सेंध, छह बाल अपचारी फरार
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जैन समाज में वैराग्य भाव से मुमुक्षु बनना और तत्पश्चात जैन धर्म में दीक्षित होना आत्मकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण सेतु है।

जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष माल चंद नवलखा ने कहा कि दीक्षा का मार्ग त्याग, संयम और आत्मशुद्धि की प्रेरणा देता है।
इस दौरान कालू कस्बे के लोग भी उपस्थित रहे।
दीक्षार्थी बहिन सुमन व भावना का मंगल भावना समारोह आयोजित

