खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

स्कूल में डेंगू बुखार एवं नशामुक्ति सन्देश दिया।

स्कूल में डेंगू बुखार एवं नशामुक्ति सन्देश दिया।

राजकीय उच्च माध्यमिक कन्या विद्यालय जस्सूसर गेट में डेंगू बुखार के लक्षण, सावधानी बचाव एवं तम्बाकू, गुटखा के दुष्परिणामों एवं गुडटच बेड टच की जानकारी विvद्यार्थियों को सामाजिक कार्यकर्ता -भूरमल सोनी, महावीर कुमार सहदेव, लक्ष्मण सहदेव द्वारा दी गई। प्रिंसिपल रेणू व्यास , गिरिजा शंकर हर्ष, मनोज व्यास, शिवशंकर सारस्वत व स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों को व्यशन मुक्त जीवन जीने तथा घर-परिवार में नशे से परहेज़ रखने की शपथ दिलाई।

सामाजिक कार्यकर्ताओ ने डेंगू बुखार, मलेरियाकी जानकारी नशा मुक्ति के पोस्टर स्कूल में चस्पा करवाकर बुखार , मच्छर की पहचान,लक्षण व इलाज की जानकारी दी । पोस्टर में डेंगू बुखार को अनदेखा न करें सावधानी बरतें घबराएं नहीं तथा लक्षणों की जानकारी दी गई है। मादा मच्छर दिन में काटती है तथा अधिक ऊंचाई पर उड़ नहीं सकती। शरीर पर लाल चकत्ते होते हैं। जुलाई से अक्टूबर नवम्बर माह में डेंगू मच्छरों का अधिक प्रकोप रहता है यह मच्छरों का पनपने का पीक टाईम होता है। पहचान,लक्षण एवं बुखार आने पर विभिन्न सावधानियों एवं तुरंत डाक्टर से सम्पर्क एवं जांच करवाने की जानकारी दी गई है

राजस्थान: फर्जी मार्कशीट से नौकरी हासिल करने वाली महिला अभ्यर्थी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

तेज बुखार, सिरदर्द, चक्कर आना,प्लेटरेटस कम होना, कमजोरी,बीपी लो होना, जोड़ों में जकड़न, लेट्रिंग में ख़ून, आंखों में दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव लक्षणों की जानकारी सचित्र करवाईं गई।डेंगू बुखार का अक्टूबर नवम्बर दिसम्बर उत्पन्न होने का पीक टाईम होता है। अभियान के अन्तर्गत स्कूलो,अस्पतालों, दुकानों में डेंगू बुखार जागरूकता के पोस्टर्स भी लगाकर आमजन को जागरूक किया जाएगा।

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp