राजस्थान में स्कूलों मध्यावधि अवकाश कल से शुरू, 24 अक्टूबर तक रहेंगी छुट्टियां

राजस्थान में स्कूलों मध्यावधि अवकाश कल से शुरू, 24 अक्टूबर तक रहेंगी छुट्टियां

शिक्षा विभाग ने शिविरा पंचांग में बड़ा बदलाव करते हुए सत्र 2025-26 का मध्यावधि अवकाश आगे बढ़ा दिया है। पहले यह अवकाश 16 से 27 अक्टूबर तक प्रस्तावित था, लेकिन अब इसे बदलकर 13 से 24 अक्टूबर तक कर दिया है। यह निर्णय शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर लिया गया। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने बताया कि शिविरा पंचांग के अनुसार 13 से 15 अक्टूबर तक द्वितीय परख होना तय था। अब अवकाश की नई तिथियों के चलते परख का समय भी आगे खिसकाना होगा। संभावना है कि द्वितीय परख 25 से 28 अक्टूबर के बीच होगी। नई तिथियों से विद्यालयों का शैक्षणिक कैलेंडर बदलेगा। अध्यापकों को नई रूपरेखा बनानी होगी। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा तैयारी का समय बढ़ेगा।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष जननायक रामेश्वरलाल डूडी को श्रंद्धाजलि

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें